सब्सक्राइब करें

Hanuman Temples Abroad: भारत ही नहीं, विदेशों में भी हैं चमत्कारी हनुमान मंदिर; जानिए कहां-कहां

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 03:06 PM IST
सार

World Famous Hanuman Temples: हनुमान जी के मंदिर केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान, मलेशिया, त्रिनिदाद, और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी स्थित हैं। इन मंदिरों में भारतीय संस्कृति और भक्ति की परंपरा आज भी जीवित है और विशेष मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।
 

विज्ञापन
Famous Hanuman Temples in The World Videshon Me Hanuman Mandir
हनुमान मंदिर विदेशों में - फोटो : AI

Videshon Me Hanuman Mandir: हनुमान जी की भक्ति केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में उनके भक्त मौजूद हैं। यही कारण है कि कई देशों में भव्य और प्रसिद्ध हनुमान मंदिर स्थापित हैं, जहां श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

इन मंदिरों का इतिहास, मान्यताएं और उनसे जुड़ी कथाएं भारतीय संस्कृति के वैश्विक विस्तार को दर्शाती हैं। रामायण के अनुसार, हनुमान जी ने समुद्र पार कर लंका पहुंचकर माता सीता की खोज की थी। इसी कारण उन्हें शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। दुनिया भर में उनके मंदिर इस कथा और उनकी महिमा को जीवित रखते हैं।

इस लेख में जानिए कि विदेश में कहां-कहां हनुमान जी के मंदिर हैं और उनसे जुड़ी मान्यताएं।

Trending Videos
Famous Hanuman Temples in The World Videshon Me Hanuman Mandir
पंचमुखी हनुमान मंदिर, कराची - फोटो : Instagram

पंचमुखी हनुमान मंदिर, पाकिस्तान

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हनुमान जी की पूजा होती है। यहां कराची में पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित है। इस मंदिर का इतिहास लगभग 1500 साल पुराना माना जाता है और रामायण के वनवास काल से संबंधित है। मान्यता है कि इस मंदिर में हनुमान जी की पंचमुखी मूर्ति स्वयंभू है, जो कि आठ फीट ऊंची है। मंदिर का पुनर्निर्माण 1882 में कराया गया। बाद में सिंध सांस्कृतिक विरासत संरक्षण अधिनियम 1994 के तहत एक राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Hanuman Temples in The World Videshon Me Hanuman Mandir
इंडोनेशिया के उलूवातु मंदिर - फोटो : instagram

उलुवातु मंदिर, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर कई प्राचीन हिंदू मंदिर है, इसमें से एक हनुमान जी को समर्पित है। उलूवातू मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस हनुमान मंदिर क इतिहास 11वीं सदी से जुड़ा है। मंदिर एक चट्टान पर स्थित है। इंडोनेशिया में ही मंकी फाॅरेस्ट है जो हनुमान जी को समर्पित क्षेत्र है। यहां बंदरों की बहुलता है।

Famous Hanuman Temples in The World Videshon Me Hanuman Mandir
हनुमान मंदिर, त्रिनिदाद और टोबैगो - फोटो : Instagram

कारापीचाइमा हनुमान मंदिर, त्रिनिदाद और टोबैगो

त्रिनिदाद और टोबैगो के कारापीचाइमा में हनुमान जी स्थापित हैं। इस मंदिर में भगवान हनुमान की 85 फीट ऊंची प्रतिमा है। भारत के बाहर ये सबसे ऊंची हनुमान मूर्तियों में से एक है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा का दर्जा मिला है। इस मंदिर की स्थापना 1981 में हुई थी, लेकिन हनुमान प्रतिमा 2003 मे स्थापित की गई। मंदिर द्रविड़ शैली में बना है, निर्माण के लिए तमिलनाडु के शिल्पकारों को विशेष तौर पर बुलाया गया था।

विज्ञापन
Famous Hanuman Temples in The World Videshon Me Hanuman Mandir
श्री वीर हनुमान मंदिर, मलेशिया - फोटो : Instagram

श्री वीर हनुमान मंदिर, मलेशिया

मलेशिया के कुआलालंपुर में श्री वीर हनुमान मंदिर है। यह मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला और आध्यात्मिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर को 1942 में स्थापित किया गया और 1999 में इसे ब्रिकफील्ड्स में स्कॉट रोड पर स्थानांतरित कर दिया गया।

इस मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की 17 फीट लंबी पूंछ है जो कि 41 सर्पिल में घूम कर एक गुंबद बनाती है।  मंदिर में वियतनाम,कंबोडिया और इंडोनेशिया की शैलियों से प्रेरित हनुमान जी की 100 अनूठी हस्तनिर्मित मूर्तियां है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed