सब्सक्राइब करें

Offbeat Places: ऋषिकेश-मसूरी भूल जाइए! सिर्फ 5000 रुपये में घूमें ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 04 Apr 2026 01:25 PM IST
सार

Hill Stations Under Budget: भारत में कई ऑफबीट जगहें हैं जहां 5000 रुपये के अंदर ट्रिप प्लान किया जा सकता है। बजट ट्रैवल के लिए नजदीकी हिल स्टेशन, होमस्टे और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से खर्च कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Offbeat Hill Stations Under Rs 5000 Me Ghumne Wali Offbeat Jagah
आफबीट जगहें - फोटो : Amar ujala

5000 Me Ghumne Wali Offbeat Jagah: बजट और कम छुट्टियों में जब लोग सफर पर जाना चाहते हैं तो सबसे पहले उन्हें ऋषिकेश, मसूरी या मनाली जैसी जगहें याद आती हैं। हालांकि ज्यादातर पर्यटकों के आने से ये जगहें अत्यधिक भीड़ भाड़ वाली बन चुकी हैं। साथ ही वीकेंड ट्रिप करने वाले हर बार ऋषिकेश और मसूरी घूम-घूमकर बोर हो जाते हैं। इस बार वीकेंड ट्रिप के लिए कुछ नया आजमाएं।



भारत में कई ऐसी खूबसूरत और शांत जगहें हैं जहां आप 5000 रुपये के अंदर शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा भीड़ के। बजट में ट्रिप प्लान करने करने के लिए लोकल बस या ट्रेन से यात्रा करें। होटल की जगह होम स्टे और हाॅस्टल चुनें। स्थानीय खाना खाएं, ये कम खर्चीले हो सकते हैं। ऑफ सीजन में जाएं या मिड वीक में घूमने जाएं। इसके अलावा पहले से बुकिंग करें। ग्रुप में जाएं तो खर्च और कम हो जाएगा और हल्का सामान रखें। 

यहां कम बजट वाले ऑफबीट जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप सफर के लिए जा सकते हैं।
 

Trending Videos
Offbeat Hill Stations Under Rs 5000 Me Ghumne Wali Offbeat Jagah
कसौली - फोटो : Adobe

कसौली

कसौली हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय और छोटा सा हिल स्टेशन है। सोलन जिले में स्थित इस हिल स्टेशन की दूरी दिल्ली से लगभग 300 किमी है। चंडीगढ़ से कसौली 60 से 65 किमी दूर है। यहां देवदार के घने जंगल, शांत माहौल और ब्रिटिश काल की वास्तुकला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दिल्ली से बस या ट्रेन से कसौली का सफर किया जा सकता है। ठहरने के लिए सस्ते होटल और होम स्टे 500 से 800 रुपये में मिल सकते हैं। लगभग 4000 से 5000 रुपये में कसौली घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Offbeat Hill Stations Under Rs 5000 Me Ghumne Wali Offbeat Jagah
लैंसडाउन - फोटो : instagram

लैंसडाउन

लैंसडाउन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह शांत हिल स्टेशन देवदार और ओक के जंगलों से घिरा हुआ है। यह जगह कोटद्वार से लगभग 45 किमी दूर है। यहां का वातावरण शांत है और कम पर्यटन आते हैं। लैंसडाउन में सस्ते होमस्टे आसानी से मिलते हैं। लगभग 3000 से 4500 रुपये में लैंसडाउन घूमने जा सकते हैं।

Offbeat Hill Stations Under Rs 5000 Me Ghumne Wali Offbeat Jagah
chopta - फोटो : instagram

चोपता

चोपता को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यह एक बेहद खूबसूरत और छोटा सा गांव है, जो कि रुद्रप्रयाग जिले में गढ़वाल हिमालय में स्थित है। यहां आप ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं। चोपता कैंपिंग के सस्ते विकल्पों में से एक है। 4000 से 5000 रुपये जेब में रखकर वीकेंड ट्रिप पर चोपता जा सकते हैं।

विज्ञापन
Offbeat Hill Stations Under Rs 5000 Me Ghumne Wali Offbeat Jagah
मैक्लोडगंज - फोटो : Adobe

मैक्लोडगंज

मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह स्थान तिब्बती संस्कृति, बौद्ध मठों और दलाई लामा के निवास स्थान के कारण लोकप्रिय है, जिसे लिटिल ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है। मैकलोडगंज धर्मशाला से 10 किमी दूर है। यहां आप तिब्बती कल्चर और शानदार व्यू का आनंद ले सकते हैं। कैफे और बजट होटल्स की भरमार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed