Kedarnath Badrinath Ke Kapat Kab Khulenge: उत्तराखंड की पवित्र चार यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। 2026 में भी यह यात्रा अप्रैल में शुरू होने जा रही है। इस दौरान केदारनाथ मंदिर, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं।
Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ में बर्फबारी का अलर्ट! जानें कब शुरू होगी चार धाम यात्रा और कैसे करें तैयारी
Kedarnath Weather Today: चार धाम यात्रा आमतौर पर अप्रैल–मई में अक्षय तृतीया के आसपास शुरू होती है। केदारनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट भी इसी समय खुलते हैं। रजिस्ट्रेशन यात्रा शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ऑनलाइन शुरू हो जाता है।
कपाट खुलने की तारीखें और रजिस्ट्रेशन
केदारनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आमतौर पर अक्षय तृतीया के आसपास खुलते हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर भी इसी समय खुलते हैं। चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल पर यात्रा शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले शुरू हो जाता है, जिसे करना अनिवार्य है।
चारधाम यात्रा 2026 अक्षय तृतीया से शुरू हो जाएगी। यानी इस साल चार धाम की यात्रा 19 अप्रैल से की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 मार्च 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर शुरू हो चुके हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे, वहीं केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल 2026 से खुल रहे हैं और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा।
17 अप्रैल 2026 से आप प्रमुख स्थानों जैसे हरिद्वार और ऋषिकेश से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।
यात्रा से पहले बर्फबारी का असर
इस दिनों मौसम ने करवट ली है। मैदान में बारिश के साथ ही उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फबारी के कारण पहाड़ और रास्ते बर्फ से ढक गए हैं। लगातार बर्फबारी के चलते ठंड में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मसूरी और अन्य पहाड़ी इलाकों में तापमान और नीचे चला गया है। विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
ठंड और फिसलन बढ़ने से ट्रैकिंग मुश्किल हो सकती है, इसलिए मौसम अपडेट लगातार चेक करना जरूरी है।
चार धाम यात्रा की तैयारी कैसे करें
मौसम में ठंडक, बर्फबारी के बीच अगर आप चार धाम या पहाडों की यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो पहले मौसम का अपडेट प्राप्त करें। यात्रा के लिए गर्म कपड़े, रेनकोट, ट्रैकिंग शूज और जरूरी दवाइयां साथ रखें। ऊंचाई वाले इलाकों में ऑक्सीजन कम हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
-
मौसम का अपडेट नियमित देखें
-
ज्यादा भीड़ वाले समय से बचें
-
बुजुर्ग और बच्चों के लिए अतिरिक्त सावधानी रखें
-
सरकारी गाइडलाइन का पालन करें
ट्रैवल पैकेज और प्लानिंग टिप्स
चारधाम यात्रा के लिए कई ट्रैवल एजेंसियां पैकेज ऑफर करती हैं, जिसमें ट्रांसपोर्ट, होटल और गाइड शामिल होते हैं। बजट और सुविधा के अनुसार पैकेज चुनें और एडवांस बुकिंग जरूर करें।