{"_id":"69969bfb544e17e0490dca7e","slug":"easy-and-simple-snacks-ideas-for-holi-festival-2026-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi Snacks Recipes: होली के लिए 5 स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स, जिसे पहले से बनाकर करें तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Holi Snacks Recipes: होली के लिए 5 स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स, जिसे पहले से बनाकर करें तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:02 AM IST
सार
Easy and Simple Snacks Ideas: होली पर हर घर में तमाम पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको 5 आसान स्नैक्स की रेसिपी देंगे।
विज्ञापन
होली के लिए 5 स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स
- फोटो : Adobe stock
Easy and Simple Snacks Ideas: रंगों के त्योहार होली की रौनक सिर्फ गुलाल और पक्के रंग तक सीमित नहीं होती, बल्कि स्वादिष्ट पकवानों से भी इस पर्व की मिठास बढ़ती है। इसी के चलते होली पर हर घर में गुजिया, नमकीन, मिठाइयां और तरह-तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं, जिनका स्वाद परिवार और मेहमानों के साथ मिलकर लिया जाता है।
Trending Videos
होली के लिए 5 स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स
- फोटो : instagram
1. नमकपारा
नमकपारा एक क्लासिक होली स्नैक है, जो कुरकुरा और स्वाद में हल्का नमकीन होता है। इसे बनाने के लिए मैदा लें, उसमें थोड़ा नमक और अजवाइन मिलाएं। फिर घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को बेल कर छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में घी गरम करें और धीमी आंच पर नमकपारे को सुनहरा होने तक तलें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।

- फोटो : Instagram
2. मठरी
मठरी भी होली में पसंद किया जाने वाला कुरकुरा नमकीन है। मैदा में थोड़ा नमक और गर्म घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। छोटी गोलियों या लंबे पतले रोल्स बना लें और गर्म तेल में धीमी आंच पर तलें। मठरी को पूरी तरह ठंडा होने पर रख दें, ताकि यह 2–3 हफ्ते तक क्रिस्पी बनी रहे।

3. नमकीन सेव
नमकीन सेव बनाने के लिए बेसन में हल्का नमक, हल्दी और अजवाइन डालकर गाढ़ा आटा तैयार करें। इसे सेव मेकर या हाथ से पतली लम्बी स्ट्रिप्स में डालें और तेल में सुनहरा होने तक तलें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट जार में रख दें। यह कुरकुरा स्नैक कई दिनों तक ताज़ा रहता है।

4. नमकीन काजू
नमकीन काजू बनाने के लिए काजू को हल्का भूनें। फिर इसमें थोड़ा तेल डालकर नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। धीमी आंच पर मसाले अच्छे से चिपकने तक भूनें। ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। यह स्नैक होली पार्टी या चाय के साथ परोसने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।