{"_id":"69914c2aac41339203067531","slug":"mahashivratri-special-falahari-recipe-in-hindi-falahari-fruit-and-dry-fruits-chat-2026-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Easy Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं झटपट तैयार होने वाली फलाहारी चाट","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Easy Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं झटपट तैयार होने वाली फलाहारी चाट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:39 AM IST
सार
Mahashivratri Recipe For Fasting: अगर आपका आज व्रत है और आप कोई ऐसी रेसिपी की तलाश कर रही हैं, जो झटपट तैयार हो जाए तो ये लेख आपके काम का है।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनाएं झटपट तैयार होने वाली फलाहारी चाट
- फोटो : Adobe stock
Mahashivratri Recipe For Fasting: अगर आपका आज व्रत है और आप कुछ हल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाला खाना तलाश रही हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद खास है। व्रत के दौरान अक्सर समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और हेल्दी भी। ऐसे में मेवा चाट और फ्रूट चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये दोनों रेसिपी न सिर्फ मिनटों में तैयार हो जाती हैं, बल्कि शरीर को भरपूर ऊर्जा भी देती हैं।
Trending Videos
ड्राई फ्रूट की चाट कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
ड्राई फ्रूट की चाट बनाने का सामान
- बादाम
- काजू
- अखरोट
- किशमिश
- भुनी हुई मूंगफली
- सेंधा नमक
- काली मिर्च पाउडर
- नींबू का रस
- थोड़ी शहद
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राई फ्रूट की चाट कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
मेवा चाट बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू और अखरोट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि इन्हें खाने में आसानी हो। अगर चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को 1–2 घंटे हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे वे नरम और ज्यादा पचने योग्य हो जाते हैं। अब एक बड़े बाउल में कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और व्रत वाली भुनी मूंगफली डालें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और चुटकीभर काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
मेवा चाट बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू और अखरोट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि इन्हें खाने में आसानी हो। अगर चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को 1–2 घंटे हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे वे नरम और ज्यादा पचने योग्य हो जाते हैं। अब एक बड़े बाउल में कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और व्रत वाली भुनी मूंगफली डालें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और चुटकीभर काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
ड्राई फ्रूट की चाट कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
ताजगी और हल्की खट्टास के लिए ऊपर से आधा चम्मच नींबू का रस डालें। अगर आप मीठा स्वाद पसंद करती हैं, तो एक छोटा चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें ताकि मसाला हर मेवे पर अच्छी तरह लग जाए। तैयार मेवा चाट को तुरंत सर्व करें या 5–10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि स्वाद और भी बेहतर हो जाए।
विज्ञापन
फ्रूट चाट कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
फ्रूट चाट बनाने का सामान
- सेब
- केला
- पपीता
- अनार
- चीकू
- अंगूर
- सेंधा नमक
- भुना जीरा पाउडर
- नींबू का रस
- थोड़ी शहद