{"_id":"69897028d0e9524001064673","slug":"valentine-week-2026-how-to-make-heart-shape-pizza-at-home-full-recipe-in-hindi-2026-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Day Food Idea: पार्टनर को बनाकर खिलाएं दिल के आकार का पिज्जा, आसान है रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Valentine Day Food Idea: पार्टनर को बनाकर खिलाएं दिल के आकार का पिज्जा, आसान है रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:13 AM IST
सार
How To Make Heart Shape Pizza: अगर आप वैलेंटाइन वीक के मौके पर कुछ खास पकवान बनाना चाहते है तो दिल के आकार का पिज्जा तैयार करें।
विज्ञापन
पार्टनर को बनाकर खिलाएं दिल के आकार का पिज्जा
- फोटो : Adobe stock
How To Make Heart Shape Pizza: वैलेंटाइन वीक प्यार का इज़हार करने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने पार्टनर को कुछ अलग और खास सरप्राइज देना चाहते हैं, तो घर पर बना दिल के आकार का पिज्जा एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है।
Trending Videos
पिज्जा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- फोटो : instagram
पिज्जा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- मैदा
- ड्राई यीस्ट
- चीनी
- नमक
- गुनगुना पानी
- ऑलिव ऑयल
- पिज्जा सॉस
- मोज़रेला चीज़
- शिमला मिर्च
- प्याज
- टमाटर
- स्वीट कॉर्न
- ऑलिव्स,
- चिली फ्लेक्स
- ओरिगैनो
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है पिज्जा बनाने की विधि
- फोटो : instagram
ये है पिज्जा बनाने की विधि
दिल के आकार का पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई यीस्ट को सक्रिय करना होता है। इसके लिए एक छोटे बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें ड्राई यीस्ट और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें, जब तक कि यीस्ट फूल कर झाग न बनने लगे। इसके बाद मैदा और नमक को एक बड़े बाउल में डालें और बीच में इस यीस्ट का मिश्रण डालें। इसमें ऑलिव ऑयल डालकर नरम और लोचदार आटा गूंथ लें।
दिल के आकार का पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई यीस्ट को सक्रिय करना होता है। इसके लिए एक छोटे बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें ड्राई यीस्ट और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें, जब तक कि यीस्ट फूल कर झाग न बनने लगे। इसके बाद मैदा और नमक को एक बड़े बाउल में डालें और बीच में इस यीस्ट का मिश्रण डालें। इसमें ऑलिव ऑयल डालकर नरम और लोचदार आटा गूंथ लें।
ये है पिज्जा बनाने की विधि
- फोटो : instagram
अगर आटा बहुत सूखा लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं और अगर बहुत चिपचिपा लगे तो थोड़ी मैदा डालें। गूंथे हुए आटे को ढककर किसी गर्म स्थान पर लगभग 1 घंटे के लिए रख दें ताकि यह दोगुना फूल जाए। फूलने के बाद आटे को हल्का दबाकर गैस निकाल दें और इसे दिल के आकार में बेलें। इसके लिए आटे के बीच को थोड़ा दबाएं और ऊपर की तरफ दो सिरे बनाकर दिल की आकृति तैयार करें।
विज्ञापन
ये है पिज्जा बनाने की विधि
- फोटो : instagram
अब इस दिल के आकार वाले आटे पर पिज्जा सॉस समान रूप से फैलाएं। इसके बाद अपनी पसंदीदा सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, स्वीट कॉर्न और ऑलिव्स सजाएं। इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज डालें और स्वाद बढ़ाने के लिए चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो छिड़क दें।