{"_id":"69856dafd55f69c311044e4d","slug":"how-to-make-rose-coconut-laddu-for-rose-day-2026-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rose Coconut Laddu Recipe: रोज डे के मौके पर पार्टनर को बनाकर खिलाएं कोकोनट रोज लड्डू","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Rose Coconut Laddu Recipe: रोज डे के मौके पर पार्टनर को बनाकर खिलाएं कोकोनट रोज लड्डू
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:54 AM IST
सार
How To Make Rose Coconut Laddu: अगर आप रोज डे पर अपने पार्टनर को कुछ सरप्राइज देना चाहते हैं तो कोकोनट रोज के लड्डू बनाएं।
विज्ञापन
रोज डे के मौके पर पार्टनर को बनाकर खिलाएं कोकोनट रोज लड्डू
- फोटो : instagram
How To Make Rose Coconut Laddu: रोज डे वैलेंटाइन वीक का सबसे खूबसूरत दिन माना जाता है, जब लोग अपने पार्टनर को प्यार और केयर का एहसास कराने के लिए खास सरप्राइज प्लान करते हैं। हर साल गुलाब देने का ट्रेंड तो रहता ही है, लेकिन इस बार अगर आप कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो घर पर बना मीठा सरप्राइज एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Trending Videos
आवश्यक सामग्री
- फोटो : instagram
आवश्यक सामग्री
- 2 कप कसा हुआ नारियल
- 1 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां (बारीक कटी)
- 2 चम्मच मिल्क पाउडर
- 1 चम्मच घी
- सजाने के लिए ड्राई रोज पेटल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
विधि
- फोटो : instagram
विधि
सबसे पहले ताज़ा या डेसिकेटेड नारियल लें। अगर ताज़ा नारियल इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अच्छे से कद्दूकस कर लें। अब एक नॉन-स्टिक कढ़ाही या पैन को धीमी आंच पर रखें और उसमें 1 छोटा चम्मच घी डालकर हल्का गर्म करें। घी गर्म होते ही उसमें कसा हुआ नारियल डालें और लगातार चलाते हुए 2–3 मिनट तक हल्का सा भूनें। ध्यान रखें कि नारियल का रंग न बदले, सिर्फ उसकी कच्ची खुशबू खत्म होनी चाहिए।
विधि
- फोटो : instagram
इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाएं। गैस धीमी ही रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं। अब इसमें मिल्क पाउडर डालें, जिससे लड्डू का टेक्सचर और स्वाद दोनों बेहतर हो जाते हैं। 5–7 मिनट में मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा।
विज्ञापन
विधि
- फोटो : instagram
जब मिश्रण थोड़ा पैन छोड़ने लगे, तब इसमें गुलाब जल और बारीक कटी गुलाब की पंखुड़ियां डालें। इसे 1–2 मिनट और पकाएं और गैस बंद कर दें। मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें, ताकि हाथ न जले।
