Valentine Day 2026: पहली बार किसने मनाया था वैलेंटाइन डे? जानिए तारीख, इतिहास और महत्व
Valentine Day History: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में ही क्यों मनाते हैं। और पहली बार किसने वैलेंटाइन डे मनाकर इस दिन की शुरुआत की, ये जानना रोचक हो सकता है।
विस्तार
Valentine Day 2026: हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे प्यार, रोमांस और रिश्तों का सबसे खास दिन माना जाता है। इस साल भी यह दिन दुनिया भर में उत्साह और रोमांस के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए गिफ्ट, फूल और प्यार भरे संदेश देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत कब और किसने की?
पहली बार किसने वैलेंटाइन डे मनाया? इस दिन का इतिहास क्या है और क्यों वैलेंटाइन डे मनाने की जरूरत पड़ी। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे का पूरा इतिहास, महत्व और इसे मनाने की वजह।
कब है वैलेंटाइन डे?
-
तारीख: 14 फरवरी 2026
-
दिन: शनिवार
वैलेंटाइन डे पहली बार किसने मनाया?
वैलेंटाइन डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन (Saint Valentine) से जुड़ी मानी जाती है। इतिहास के अनुसार, तीसरी शताब्दी में रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन ने प्रेम और विवाह के अधिकार के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था।
वैलेंटाइन डे का इतिहास
रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय को लगता था कि शादीशुदा सैनिक अच्छे योद्धा नहीं होते, इसलिए उसने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी। लेकिन संत वैलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध किया और चोरी-छिपे प्रेमियों की शादी करवाई।
जब यह बात सम्राट तक पहुंची, तो संत वैलेंटाइन को जेल में डाल दिया गया और 14 फरवरी को उन्हें फांसी दे दी गई। कहा जाता है कि उन्होंने मरने से पहले जेलर की बेटी को एक पत्र लिखा था, जिस पर लिखा था-
“From Your Valentine”
यहीं से वैलेंटाइन डे की परंपरा शुरू हुई।
वैलेंटाइन डे पहली बार कब मनाया गया?
-
पहली आधिकारिक शुरुआत: 496 ईस्वी
-
घोषणा: पोप गेलासियस प्रथम द्वारा
इसके बाद यह दिन धीरे-धीरे यूरोप और फिर पूरी दुनिया में प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाने लगा।
वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?
वैलेंटाइन डे मनाने का उद्देश्य,
-
प्रेम और रिश्तों का सम्मान करना
-
भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना
-
अपने प्रियजन को खास महसूस कराना
आज यह दिन सिर्फ कपल्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोस्त, पति-पत्नी और परिवार के लोग भी एक-दूसरे को प्यार का एहसास कराते हैं।
वैलेंटाइन डे का महत्व
आधुनिक समय में वैलेंटाइन डे,
-
रिश्तों में मजबूती लाने का अवसर देता है
-
प्यार, विश्वास और समर्पण का संदेश देता है
-
युवा वर्ग के बीच खास लोकप्रिय है
फूल, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड और रोमांटिक डेट इस दिन की पहचान बन चुके हैं।
वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत
वैलेंटाइन डे से पहले पूरा सप्ताह प्रेम सप्ताह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे शामिल हैं।
