सब्सक्राइब करें

Cold: धीरे-धीरे शुरु हो चुका है मौसम में बदलाव, अभी से बरतें ये सावधानी वरना हो सकता है सर्दी-जुकाम

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 05 Feb 2026 07:15 PM IST
सार

Common Cold Symptoms 2026 : बदलते मौसम में अक्सर तबियत खराब होने का जोखिम अधिक होता है। ऐसा होने के पीछे कई कारण होते हैं जिसमें से एक बड़ा कारण हमारी दिनचर्या की कुछ लापरवाहियां ही होती हैं। आइए इस लेख में उन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Seasonal Change Alert: How to Prevent Cold and Flu During Weather Transition
सर्दी-जुकाम - फोटो : Freepik.com

Seasonal Cold Prevention Tips: फरवरी का महीना अपने साथ मौसम में एक बड़ा बदलाव लेकर आता है, जहां दिन की गुनगुनी धूप और रात की हल्की ठंड हमारे शरीर के प्रतिरोधी तंत्र के लिए एक चुनौती बन जाती है। इसे आप मौसम का करवट लेने वाला महीना कह सकते हैं जिसमें तापमान में होने वाला उतार-चढ़ाव वायरस और बैक्टीरिया के पनपने के लिए सबसे अनुकूल होता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय हवा में नमी कम होने और धूल कणों के बढ़ने से 'राइनोवायरस' सक्रिय हो जाता है, जो सामान्य सर्दी-जुकाम और गले में खराश का मुख्य कारण होता है। लोग अक्सर दोपहर की गर्मी देख ठंडे पानी का सेवन या गर्म कपड़े नहीं पहनने की गलती कर देते हैं, जिससे जब मौसम का तापमान अचानक गिर जाता है और संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

ऐसे में अगर अभी से सावधानी न बरती गई, तो यह साधारण जुकाम आगे चलकर फ्लू या वायरल बुखार का रूप ले सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Seasonal Change Alert: How to Prevent Cold and Flu During Weather Transition
सर्दी-जुकाम - फोटो : Freepik.com

बदलते मौसम में खान-पान का रखें खास ख्याल
इस समय अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें जो शरीर की गर्मी बनाए रखें और इम्यूनिटी बढ़ाएं। फ्रिज का ठंडा पानी और ठंडी तासीर वाले फलों से परहेज करें। इसके बजाय गुनगुना पानी, तुलसी-अदरक का काढ़ा और ताजी हरी सब्जियों का सेवन करें। विटामिन-C से भरपूर चीजें जैसे संतरा और आंवला संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे शरीर मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रहता है।


ये भी पढ़ें- Korean Game Addiction: कैसे पहचानें बच्चे को गेम की लत है या नहीं? विशेषज्ञ से जानें किशोरों का मनोविज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन
Seasonal Change Alert: How to Prevent Cold and Flu During Weather Transition
गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही न करें - फोटो : Freepik.com

कपड़ों के चयन में न करें जल्दबाजी
दोपहर की धूप देखकर भारी ऊनी कपड़े पूरी तरह न छोड़ें। सुबह और देर शाम की ठंडी हवा शरीर को जल्दी जकड़ लेती है। विशेषज्ञों की सलाह है कि 'लेयरिंग' तकनीक अपनाएं, यानी हल्के स्वेटर या जैकेट पहनें जिन्हें जरूरत पड़ने पर उतारा जा सके। कान और छाती को ढंक कर रखने से आप ठंडी हवा के सीधे प्रभाव और जुकाम से बच सकते हैं।



 
Seasonal Change Alert: How to Prevent Cold and Flu During Weather Transition
स्वच्छता - फोटो : Freepik.com

स्वच्छता और शारीरिक सक्रियता है जरूरी
संक्रमण से बचने के लिए हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। सार्वजनिक स्थानों से आने के बाद हाथ जरूर धोएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करें। साथ ही, नियमित रूप से हल्का व्यायाम या योग करें ताकि शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहे। पर्याप्त नींद लें, क्योंकि नींद की कमी आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर कर देती है, जिससे वायरस आसानी से आपको प्रभावित कर सकता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: 25 के बाद ये पांच टेस्ट कराने का डॉक्टर ने दिया सुझाव, तीन तो आप घर पर ही कर सकते हैं

विज्ञापन
Seasonal Change Alert: How to Prevent Cold and Flu During Weather Transition
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock

छोटे बदलाव, बड़े फायदे
मौसम का यह बदलाव लुभावना तो है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपको हफ्तों तक बिस्तर पर डाल सकती है। अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे सुधार जैसे रात को जल्दी सोना, घर का बना ताजा भोजन करना और गुनगुने पानी का उपयोग आपको सर्दी-जुकाम से बचाए रखेंगे। ध्यान रखें सावधानी ही उपचार से बेहतर है। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और इस बदलते मौसम का आनंद उठाएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed