सब्सक्राइब करें

Dessert Recipe For Rose Day: रोज डे पर तैयार करें गुलाब से बने ये डेजर्ट, आसान है इसे बनाने की विधि

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 05 Feb 2026 10:58 AM IST
सार

Five Dessert Recipe For Rose Day 2026: अगर रोज डे के दिन आप अपने पार्टनर को कुछ सरप्राइज देना चाहती हैं तो उन्हें गुलाब की पंखुड़ियों से बना कुछ मीठा बनाकर खिलाएं। 

विज्ञापन
five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026
रोज डे पर तैयार करें गुलाब से बने ये डेजर्ट, आसान है इसे बनाने की विधि - फोटो : instagram
Five Dessert Recipe For Rose Day 2026: रोज डे प्यार के हफ्ते का पहला दिन होता है। ऐसे में हर कोई इस दिन अपने खास साथी के लिए कुछ अलग और यादगार करना चाहता है। अगर इस बार आप अपने पार्टनर को कुछ अनोखा सरप्राइज देना चाहती हैं, तो गुलाब की पंखुड़ियों से बना मीठा उनके दिल को छू जाएगा।


गुलाब की पंखुड़ियां न केवल खूबसूरती का प्रतीक हैं, बल्कि इनसे बनी मिठाइयां स्वादिष्ट और सेहतमंद भी होती हैं। घर पर ही आसानी से बनाई जा सकने वाली यह मिठाई आपकी मोहब्बत को और भी गहरा कर देगी।

इस खास दिन पर गुलाब की पंखुड़ियों से बनी मिठाई खिलाकर आप अपने रिश्ते में मिठास भर सकती हैं और अपने प्यार को एक नया रंग दे सकती हैं। यह रोमांटिक गिफ्ट न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है। आइए आपको गुुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाली कुछ मिठाइयों की रेसिपी
Trending Videos
five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026
गुलाब की खीर - फोटो : instagram
गुलाब की खीर
  • गुलाब की खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालें और उसमें साफ़ की हुई गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें। 
  • इलायची पाउडर और चीनी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। 
  • दूध गाढ़ा होने लगे तो आंच बंद कर दें। 
  • इसे ठंडा करके ऊपर से कटे हुए बादाम या पिस्ता डालकर सर्व करें। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026
गुलाब लड्डू - फोटो : instagram
 गुलाब लड्डू
  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को दरदरा पीस लें। 
  • अब एक बर्तन में खोया को हल्का सा भून लें, उसमें गुलाब पाउडर, नारियल का बुरादा और थोड़ा सा शहद मिलाएं।
  •  इस मिश्रण को अच्छी तरह गूंधकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। 
  • ये हेल्दी और रोमांटिक मिठाई आपके रोज डे सरप्राइज के लिए एक परफेक्ट विकल्प है।

 
five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026
गुलाब शरबत क्रीम - फोटो : Adobe stock
गुलाब शरबत क्रीम
  • गुलाब के शरबत में फ्रेश क्रीम मिलाएं और अच्छी तरह फेंट लें। 
  • अब इसे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और पिस्ता से सजाएं।
  •  इस मिश्रण को ग्लास में डालकर ठंडा परोसें। 
  • गुलाब शरबत की मिठास और क्रीम की मलाई इसे बेहद स्वादिष्ट और खास बनाती है।

 
विज्ञापन
five dessert recipe made with rose petals for rose day 2026
गुलाब फिरनी - फोटो : instagram
गुलाब फिरनी
  • चावल को महीन पीसकर पानी में भिगो दें। 
  • अब दूध उबालकर इसमें भीगी हुई चावल की पेस्ट, चीनी और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर पकाएं। 
  • धीरे-धीरे पकाते हुए इसे गाढ़ा होने दें।
  •  इलायची पाउडर और केसर डालकर फिरनी को ठंडा करें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियों और पिस्ता से सजाएं।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed