सब्सक्राइब करें

Banana Dessert Recipe: केले से बनाएं ऐसा डेजर्ट.... जो मिनटों में हो जाएगा तैयार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Feb 2026 03:04 PM IST
सार

How To Make Banana Dessert: अगर आप आज के दिन कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो केले से बनने वाला डेजर्ट एक बेहतर विकल्प है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

विज्ञापन
quick dessert recipe in hindi how to make dessert from banana
केले से बनाएं ऐसा डेजर्ट तो मिनटों में हो जाएगा तैयार - फोटो : instagram

How To Make Banana Dessert: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में झटपट बनने वाली रेसिपीज की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर आपका भी अचानक मीठा खाने का मन हो और रसोई में ज्यादा समय व्यतीत करने का मन न हो तो आर संडे के दिन केले से कुछ खास बनाकर तैयार करें। केला न सिर्फ तुरंत एनर्जी देता है, बल्कि इससे मिनटों में बनने वाले डेजर्ट भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं।



खास बात ये है कि केले से बनने वाले इस डेजर्ट के लिए न तो ओवन की जरूरत होती है और न ही किसी भारी तैयारी की। घर में मौजूद कुछ बेसिक चीजों के साथ आप ऐसा डेजर्ट बना सकते हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए। इए आपको इससे डेजर्ट बनाने की सही विधि बताते हैं। 

Trending Videos
quick dessert recipe in hindi how to make dessert from banana
केले से बनाएं ऐसा डेजर्ट तो मिनटों में हो जाएगा तैयार - फोटो : Freepik.com
बनाने की विधि

इस डेजर्ट को बनाने के लिए सबसे पहले 2 अच्छी तरह पके केले लें। उनका छिलका उतारकर एक गहरे बाउल में डालें। अब कांटे या मैशर की मदद से केले को पूरी तरह स्मूद मैश कर लें, ताकि उसमें गुठलियां न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
quick dessert recipe in hindi how to make dessert from banana
केले से बनाएं ऐसा डेजर्ट तो मिनटों में हो जाएगा तैयार - फोटो : instagram
अब मैश किए हुए केले में 2 टेबलस्पून कंडेंस्ड मिल्क डालें। अगर आप ज़्यादा मीठा पसंद करते हैं तो मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं। हेल्दी ऑप्शन के लिए शहद भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अब इसमें 1/2 कप फ्रेश क्रीम या अच्छी तरह फेंटा हुआ गाढ़ा दही डालें। इससे डेज़र्ट क्रीमी और सॉफ्ट बनेगा।
 
quick dessert recipe in hindi how to make dessert from banana
केले से बनाएं ऐसा डेजर्ट तो मिनटों में हो जाएगा तैयार - फोटो : instagram
इसमें चुटकी भर इलायची पाउडर डालें और सभी चीज़ों को अच्छे से मिलाएं। ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू या किशमिश डालें। चाहें तो चॉकलेट चिप्स या बिस्कुट को महीन पीसकर भी इसके ऊपर डाल सकते हैं।
विज्ञापन
quick dessert recipe in hindi how to make dessert from banana
केले से बनाएं ऐसा डेजर्ट तो मिनटों में हो जाएगा तैयार - फोटो : instagram
 मिश्रण को 5–10 मिनट फ्रिज में रखें और फिर ठंडा-ठंडा सर्व करें। सर्दी के मौसम में जिन लोगों को आइसक्रीम खाना पसंद है, उनके लिए ये डेजर्ट काफी सही विकल्प है। इसे आप बनाकर टंडा-ठंडा ही परोसें, तभी इसका स्वाद अच्छा और मजेदार आएगा। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed