{"_id":"697f1314ea995e71dc0c69d5","slug":"breakfast-mistakes-causing-high-bp-doctor-explains-why-refined-carbs-are-dangerous-2026-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tip: नाश्ते के समय की ये गलतियां बढ़ा देती हैं हाई बीपी का जोखिम, आज से ही बरतें सावधानी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tip: नाश्ते के समय की ये गलतियां बढ़ा देती हैं हाई बीपी का जोखिम, आज से ही बरतें सावधानी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:17 PM IST
सार
Breakfast Habits For High Blood Pressure: अक्सर लोग सुबह का नाश्ता करते समय जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उनके हार्ट पर गलत प्रभाव पड़ता है और हाई बीपी की समस्या देखने को मिलती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आहार पर दें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
Link Copied
Breakfast Habits For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) को नियंत्रित करने के लिए अक्सर लोग रात के खाने और नमक पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह का नाश्ता आपके बीपी लेवल को सेट करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है? हाल ही में डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया है कि नाश्ते के समय की जाने वाली कुछ आम गलतियां हाई बीपी के जोखिम को तेजी से बढ़ा सकती हैं।
सुबह का ब्रेकफास्ट केवल शरीर को ऊर्जा देने का काम नहीं करता, बल्कि यह हमारे हार्मोनल संतुलन, सोडियम स्तर और रक्त वाहिकाओं की कार्यक्षमता को भी निर्धारित करता है। डॉक्टर शालिनी के अनुसार, गलत नाश्ता इंसुलिन स्पाइक का कारण बनता है, जिससे शरीर सोडियम को रोकना शुरू कर देता है और धमनियों पर दबाव बढ़ जाता है। अगर आप भी सुबह जल्दबाजी में कुछ भी खा लेते हैं, तो यह खबर आपकी सेहत के लिए एक बड़ी चेतावनी हो सकती है।
Trending Videos
2 of 7
चाय के साथ बिस्किट खाने के नुकसान
- फोटो : Adobe Stock
रिफाइंड कार्ब्स और इंसुलिन का खतरनाक खेल
नाश्ते में बिस्किट या सिर्फ चाय पीना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। बिस्किट में रिफाइंड कार्ब्स अधिक होते हैं जो शरीर में 'इंसुलिन स्पाइक' कराते हैं। जब इंसुलिन बढ़ता है, तो यह किडनी को अधिक सोडियम रोकने का संकेत देता है, जिससे रक्त का दबाव बढ़ने लगता है। डॉक्टर सलाह देती हैं कि सुबह-सुबह मैदा और चीनी के भारी सेवन से बचना चाहिए।
बेकरी आइटम और धमनियों में जलन
सुबह-सुबह ब्रेड-बटर, जैम टोस्ट या चीज सैंडविच जैसे बेकरी उत्पादों का सेवन धमनियों के लिए नुकसानदायक होता है। इनमें मौजूद मैदा और सैचुरेटेड फैट हमारी रक्त वाहिकाओं की अंदरूनी परत को इरिटेट यानी उत्तेजित करते हैं। यह निरंतर उत्तेजना धमनियों को सख्त बना सकती है, जिससे दिल को रक्त पंप करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है और बीपी बढ़ जाता है।
सिर्फ फलों का नाश्ता और स्ट्रेस हार्मोन
कई लोग स्वस्थ रहने के लिए नाश्ते में सिर्फ फल खाते हैं, लेकिन डॉक्टर शालिनी के अनुसार यह भी एक गलती है। फलों में मौजूद फ्रक्टोज का अचानक बढ़ना शरीर में स्ट्रेस हार्मोन्स को सक्रिय कर सकता है। ये हार्मोन रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ते हैं, जिससे सीधे तौर पर ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी देखी जाती है। फलों को हमेशा संतुलित मात्रा में अन्य प्रोटीन स्रोतों के साथ ही लेना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
नाश्ते में प्रोटीन का न होना
- फोटो : Freepik.com
प्रोटीन की कमी
नाश्ते में प्रोटीन का सेवन न करना हाई बीपी के खतरे को बढ़ाता है। प्रोटीन में विशेष 'पेप्टाइड्स' पाए जाते हैं जिनमें बीपी को कम करने वाले गुण होते हैं। प्रोटीन शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी स्थिर रखता है और इंसुलिन के स्तर को अचानक बढ़ने से रोकता है। नाश्ते में दाल, अंडे या नट्स शामिल करना हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।