{"_id":"697f2d9d79fdec97e20fbbcd","slug":"child-care-tips-for-newborn-visit-do-and-donts-guide-in-hindi-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Child Care Tips: नवजात से मिलने जा रहे हैं? ये 5 गलतियां बच्चे को बीमार कर सकती हैं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Child Care Tips: नवजात से मिलने जा रहे हैं? ये 5 गलतियां बच्चे को बीमार कर सकती हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Newborn Visiting Rules: परिवार या रिश्तेदारी में बच्चे का जन्म हुआ हो और आप उससे पहली बार मुलाकात के लिए जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें ताकि बच्चे की सेहत पर नकारात्मक असर न पड़े।
new born baby
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
Newborn Care Tips: परिवार, रिश्तेदार या किसी परिचित के घर पर नन्हा मेहमान आया हो तो उससे मुलाकात का उत्साह होना स्वाभाविक है लेकिन इस उत्साह के चक्कर में बच्चे को मुसीबत में न डाल दें। नवजात शिशु से मिलना केवल औपचारिक मुलाकात नहीं होती, बल्कि एक नाजुक जीवन की सेहत की कामना भी होती है। छोटे से बच्चे की मुस्कान देखने के लिए लोग उसके पास तो पहुंच जाते हैं लेकिन कुछ ऐसी लापरवाही कर जाते हैं तो उसकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसलिए जब आप किसी नवजात शिशु से मिलने जाएं, तो भावनाओं से पहले जिम्मेदारी को साथ लेकर चलें।
Trending Videos
नवजात शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बहुत कम होती है। हल्का सा संक्रमण भी उसके लिए गंभीर हो सकता है। ऐसे में मिलने आने वालों को कुछ बुनियादी लेकिन बेहद ज़रूरी नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे से मिलने जा रहे हैं तो क्या करें
मिलने से पहले हाथ जरूर धोएं
- बच्चे को छूने से पहले साबुन या सैनिटाइज़र से हाथ साफ़ करें।
- याद रखें, आपके साफ़ दिखने वाले हाथों पर भी कीटाणु हो सकते हैं।
केवल स्वस्थ हों तभी मिलने जाएं
- अगर आपको जुकाम, खांसी, बुखार या गले में खराश है, तो मिलना टाल दें।
- प्यार बाद में भी दिखाया जा सकता है, संक्रमण नहीं।
मुलाकात छोटी रखें
- नवजात और मां दोनों को आराम चाहिए।
- 10-15 मिनट की शांत मुलाक़ात पर्याप्त होती है।
मां की सेहत और भावनाओं का ख्याल रखें
- मां से बार-बार सवालों की बौछार न करें।
- एक साधारण “कैसा महसूस कर रही हो?” काफ़ी है।
मदद की पेशकश करें
- खाली हाथ नहीं, खाली समय और सहयोग लेकर जाएं।
- खाना गरम कर देना या चाय बना देना, यही असली देखभाल है।
नवजात से मिलने जा रहे हैं तो क्या न करें
बच्चे को चूमने की ज़िद न करें
- नवजात को चूमना भले स्नेह लगे, लेकिन यह इन्फेक्शन का सबसे बड़ा कारण बन सकता है।
जरूरत से ज़्यादा गोद में न लें
- हर कोई बच्चे को गोद में लेना चाहता है
- पर नवजात कोई खिलौना नहीं, उसे शांति चाहिए।
मोबाइल से फोटोशूट न करें
- फ़्लैश लाइट बच्चे की आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।
- और हर पल सोशल मीडिया के लिए नहीं होता।
अनचाही सलाह न दें
- “हमारे ज़माने में…” से शुरू होने वाली बातें मां को तनाव देती हैं।
- हर बच्चा अलग होता है, हर माँ नई।
बिना पूछे तोहफे न लाएं
- कुछ गिफ्ट्स बच्चे या मां के लिए अनुपयोगी हो सकते हैं।
- ज़रूरत पूछना सम्मान है।
