Delhi Romantic Places For Couple: वैलेंटाइन सप्ताह जारी है। इस हफ्ते का हर दिन प्यार, आकर्षण और साथ के नाम होता है। कई युगल इस मौके पर एक दूसरे के साथ यादगार और रोमांटिक वक्त बिताना चाहते हैं। कपल जब साथ हैंगआउट करते है या रोमांटिक तरीके से एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं तो उसे डेट कहा जाता है। ऐसे में इस वैलैंटाइन सप्ताह में भी लोग एक दिन अपने साथी के साथ डेट पर जाने की प्लानिंग जरूर करें। कपल डेट के लिए जेब ढीली करने की भी जरूरत नहीं है।
Valentine Day 2026: दिल्ली में सस्ती लेकिन सुपर रोमांटिक डेट? कपल इन जगहों पर जरूर जाएं
Couple Date In Delhi : वैलेंटाइन डे मनाना है तो अपने पार्टनर का हाथ थामिए और दिल्ली की इन रोमांटिक जगहों पर निकल पड़िए। आइए जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में, जहां आप एक दिन सिर्फ प्यार के नाम कर सकते हैं।
लोधी गार्डन
एंट्री फीस: फ्री
हरियाली में सुकून भरी डेट पर जाना चाहते हैं तो दिल्ली के लोधी गार्डन जाएं। लोधी गार्डन दिल्ली की सबसे रोमांटिक और बजट-फ्रेंडली जगहों में से एक है। हरियाली, ऐतिहासिक मकबरे और शांत माहौल इसे कपल डेट के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
क्यों जाएं?
-
शांत और प्राइवेट एहसास
-
फोटोशूट के लिए शानदार
-
लंबी वॉक और दिल की बातें
हुमायूं का मकबरा
एंट्री फीस: लगभग 40 रुपये
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हुमायूं का मकबरा कपल्स के लिए बेहद खास जगह है। यहां की वास्तुकला और खुला वातावरण डेट को यादगार बना देता है।
क्यों जाएं?
- इतिहास के बीच रोमांस चाहिए
- ताजमहल का सस्ता विकल्प
- बेहतरीन फोटोग्राफी का मौका
इंडिया गेट और कर्तव्य पथ
एंट्री फीस: फ्री
शाम के समय इंडिया गेट पर बैठकर आइसक्रीम खाते हुए बातें करना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। यहां शाम की रोमांटिक वाइब कपल को उत्साहित कर देगी।
बजट टिप:
-
स्ट्रीट फूड ट्राय करें
-
पास के लॉन में बैठें
चंपा गली, साकेत
औसत खर्च: 500-700 रुपये (दो लोगों के लिए)
चंपा गली छोटे-छोटे कैफे और बोहेमियन वाइब के लिए जानी जाती है। यहां आप कम बजट में अच्छी कॉफी और क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
क्यों जाएं?
- कैफे डेट कम बजट में
- स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद
- लाइव म्यूजिक
- खुशनुमा शाम