सब्सक्राइब करें

Valentine Day Foreign Trip: कपल्स के लिए दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहें, वैलेंटाइन डे पर करें यात्रा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 05 Feb 2026 11:58 AM IST
सार

Most Romantic Places in World: वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए विदेश यात्रा से बेहतर विकल्प शायद ही हो। दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहें कपल्स को प्यार, सुकून और यादगार पलों का अनुभव कराएंगी।

विज्ञापन
Valentine Day Most Romantic Places In The World For Couples Foreign Trip Ideas
वैलेंटाइन डे पर कपल के लिए विदेश यात्रा - फोटो : Freepik

Valentine Day Foreign Trip: वैलेंटाइन डे प्यार को सेलिब्रेट करने का सबसे खास मौका होता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो रोमांस, खूबसूरती और यादगार पलों के लिए जानी जाती हैं।



प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए विदेश यात्रा कई कारणों से खास हो सकती है। इस दौरान, पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलता है। रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक मिल जाता है। नए अनुभव और यादें बना सकते हैं और रिश्ते में नई ताजगी को महसूस कर सकते हैं।

हालांकि वैलेंटाइन डे ट्रिप प्लान करते समय ध्यान रखें कि, पहले से फ्लाइट और होटल बुक करें। मौसम और वीज़ा नियम चेक करें। साथ ही बजट और ट्रैवल इंश्योरेंस का ध्यान रखें। इस वैलेंटाइन डे 2026 पर कपल्स दुनिया की कुछ रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जाकर अपने रिश्ते को और खास बना सकते हैं।

Trending Videos
Valentine Day Most Romantic Places In The World For Couples Foreign Trip Ideas
एफिल टावर - फोटो : Adobe Stock

कपल्स के लिए दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहें

पेरिस, फ्रांस

ये प्यार का शहर है। पेरिस को दुनिया की रोमांटिक कैपिटल कहा जाता है। वैलेंटाइन डे पर यहां,

  • एफिल टॉवर के पास रोमांटिक डिनर
  • सीन नदी पर क्रूज़
  • खूबसूरत कैफे और आर्ट गैलरी का लुत्फ उठा सकते हैं।


सेंटोरिनी, ग्रीस

सनसेट और रोमांस के लिए ग्रीस के सेंटोरिनी जाएं।  सफेद-नीले घर और शानदार सनसेट सेंटोरिनी को खास बनाते हैं। यह शहर,

  • रोमांटिक सनसेट व्यू
  • समुद्र किनारे रिसॉर्ट
  • कपल फोटोशूट के लिए परफेक्ट है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day Most Romantic Places In The World For Couples Foreign Trip Ideas
वेनिस - फोटो : Instagram

वेनिस, इटली

गोंडोला की सैर रोमांटिक अनुभव कराती है, जो कि वेनिस में मशहूर है। वेनिस की नहरें कपल्स के लिए जन्नत मानी जाती हैं। यहां कपल, 

  • गोंडोला राइड
  • ऐतिहासिक इमारतें
  • शांत और रोमांटिक माहौल के बीच वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। 



फुकेत, थाईलैंड

बजट में विदेशी रोमांस का आनंद उठाने के लिए फुकेत जाएं। भारतीय कपल्स के बीच फुकेत काफी लोकप्रिय है। यहां के 

  • बीच रिज़ॉर्ट्स
  • आइलैंड टूर
  • नाइट लाइफ वैलेंटाइन डे ट्रिप को खास बना देंगे।
     
Valentine Day Most Romantic Places In The World For Couples Foreign Trip Ideas
स्विट्जरलैंड - फोटो : instagram

स्विट्जरलैंड

बर्फीले पहाड़ के बीच रोमांस को स्विट्जरलैंड दोगुना बना देता है। स्विट्जरलैंड उन कपल्स के लिए परफेक्ट है जो नेचर और रोमांस दोनों चाहते हैं। स्विट्जरलैंड में, 

  • आल्प्स की वादियां
  • स्नोफॉल और लक्ज़री रिसॉर्ट्स
  • ट्रेन जर्नी का अनोखा अनुभव मिल सकता है। 


वियना, ऑस्ट्रिया

क्लासिक रोमांस के लिए वियना जा सकते हैं। वियना अपनी म्यूजिक और आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। ये जगह अपने, 

  • शाही महल
  • क्लासिकल म्यूजिक
  • कैफे कल्चर के लिए मशहूर है।
     
विज्ञापन
Valentine Day Most Romantic Places In The World For Couples Foreign Trip Ideas
मालदीव - फोटो : Instagram

मालदीव

लक्जरी और प्राइवेसी के बीच वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव जाएं। मालदीव हनीमून और वैलेंटाइन ट्रिप के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।

  • ओवरवॉटर विला
  • प्राइवेट बीच
  • कैंडल लाइट डिनर कपल को रोमांचित कर सकते हैं।



प्राग, चेक रिपब्लिक

इसे फेयरीटेल सिटी कहा जा सका है। प्राग को कपल्स की फेवरेट रोमांटिक सिटी माना जाता है। यहां का,

  • चार्ल्स ब्रिज
  • पुराने किले
  • खूबसूरत गलियां आनंदित कर देने वाला अनुभव कराती हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed