सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Best Summer Hill Stations: भारत की सबसे ठंडी जगहें, जहां गर्मी में भी मिलेगा सुकून!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 09:36 AM IST
सार

Cool Places To Visit in India: गर्मी से राहत पाने के लिए मनाली, शिमला और ऊटी जैसे हिल स्टेशन बेस्ट विकल्प हैं। यहां ठंडा मौसम, खूबसूरत नजारे और सुकून भरा माहौल मिलता है।

विज्ञापन
Cool Places To Visit in India During Summer Travel Destinations
गर्मियों की ठंडी जगहें - फोटो : AI

Summer Travel Destinations: गर्मियों का मौसम आते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं, जहां उन्हें तपती धूप और उमस से राहत मिल सके। खासकर भारत जैसे देश में, जहां गर्मी कई इलाकों में काफी तीव्र होती है, वहां ठंडी और शांत जगहों पर छुट्टियां बिताना एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है।

अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं और किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां ठंडा मौसम, हरियाली और सुकून भरा माहौल हो, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। भारत में कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन और जगहें हैं, जहां आप कम बजट में भी शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

इन जगहों पर न सिर्फ आपको ठंडक मिलेगी, बल्कि आप प्रकृति, रोमांच और सुकून का भी पूरा आनंद ले पाएंगे। परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ ये जगहें आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे। आइए जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां आप गर्मी से राहत पा सकते हैं।

 

Trending Videos
Cool Places To Visit in India During Summer Travel Destinations
अटल टनल मनाली - फोटो : instagram

मनाली


मनाली गर्मियों में सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां बर्फीले पहाड़, ठंडी हवाएं और एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग का मजा मिलता है। मनाली से आप सोलांग वैली जा सकते हैं और आगे अटल टनल घूम सकते हैं। इसके पास स्थित सिसु गांव भी गर्मी के मौसम में सुकून भरा माहौल देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cool Places To Visit in India During Summer Travel Destinations
शिमला - फोटो : instagram

शिमला

हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय हिल स्टेशन शिमला को माना जाता है। शिमला अपनी कॉलोनियल खूबसूरती और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। मॉल रोड और रिज यहां के मुख्य आकर्षण हैं। यहां आप केबल कार या प्राइवेट टैक्सी के जरिए पहाड़ी पर स्थित जाखू मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं, जहां से पूरे शिमला का शानदार नजारा देखने को मिलता है।

Cool Places To Visit in India During Summer Travel Destinations
Ooty - फोटो : Instagram

ऊटी

ऊटी  तमिलनाडु के नीलगिरी में स्थित हिल स्टेशन है। इसके पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की चाय बागान, झीलें और हरियाली मन को सुकून देती हैं।

 

विज्ञापन
Cool Places To Visit in India During Summer Travel Destinations
दार्जिलिंग - फोटो : instagram

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल का प्रमुख हिल स्टेशन दार्जिलिंग अपनी चाय और कंचनजंगा के खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का मौसम गर्मियों में बेहद सुहावना रहता है। दार्जिलिंग की टाॅय ट्रेन यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की श्रेणी में शामिल है, जिसका सफर रोमांच, खूबसूरत और सुकून का अहसास करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed