{"_id":"6a44bee8db90214c6f04f36e","slug":"cholesterol-myths-and-facts-why-bad-cholesterol-increase-after-eating-healthy-food-disprj-2026-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bad Cholesterol Alert: हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद बढ़ रहा बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें असली वजह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Bad Cholesterol Alert: हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद बढ़ रहा बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें असली वजह
Wed, 01 Jul 2026 03:09 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:09 PM IST
सार
Cholesterol Myths and Facts: अक्सर लोगों को लगता है कि यदि वो हमेशा हेल्दी खाएंगे, तो शरीर में बैड कॉलेस्ट्रोल नहीं बढ़ेगा। इस बात में कितनी सच्चाई है, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे।
विज्ञापन
किन गलतियों से बढ़ता है LDL?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Cholesterol Myths and Facts: आज के समय में बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर लोग मानते हैं कि केवल हेल्दी खाना खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोक सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है।
किन गलतियों से बढ़ता है LDL?
- फोटो : Adobe Stock
1. जेनेटिक (आनुवंशिक) कारण
कई लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या उनकी लाइफस्टाइल की वजह से नहीं बल्कि उनके जीन की वजह से होती है। इसे फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया कहा जाता है। इसमें शरीर LDL को तोड़ने या उसे ब्लड से हटाने में सक्षम नहीं होता। ऐसे लोगों में चाहे वे कितना भी हेल्दी खाना खाएं, उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य नहीं होता। कई बार बचपन से ही LDL हाई रहने लगता है, इसलिए नियमित ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी होती है।
किन गलतियों से बढ़ता है LDL?
- फोटो : Adobe Stock
2. फिजिकल एक्टिविटी की कमी
आजकल की बैठकर काम करने वाली लाइफस्टाइल में लोग घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं। इससे शरीर की कैलोरी बर्निंग कम हो जाती है और फैट जमा होने लगता है। एक्सरसाइज की कमी से HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) कम हो जाता है, जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। नतीजतन LDL बढ़ता जाता है। रोजाना कम से कम 30–45 मिनट की वॉक या योग इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

3. गलत फैट का ज्यादा सेवन
बहुत से लोग सोचते हैं कि घी, ड्राई फ्रूट्स या हेल्दी ऑयल पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन इनका ज्यादा सेवन शरीर में फैट बैलेंस बिगाड़ सकता है। खासकर ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट LDL को तेजी से बढ़ाते हैं। फास्ट फूड, बेकरी आइटम, फ्राइड स्नैक्स और रिफाइंड ऑयल लंबे समय में दिल की धमनियों में ब्लॉकेज का कारण बन सकते हैं। इसलिए मात्रा और संतुलन बेहद जरूरी है।

4. तनाव और नींद की कमी
लगातार मानसिक तनाव शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन को बढ़ाता है, जो फैट मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। इससे शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। वहीं, 6 घंटे से कम नींद लेने से लिवर और शरीर का रिपेयर सिस्टम सही तरीके से काम नहीं करता। इसका सीधा असर कोलेस्ट्रॉल बैलेंस पर पड़ता है और LDL बढ़ने लगता है। अच्छी नींद और मेडिटेशन इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं।