{"_id":"6a44b79be210dbd9a80c9e79","slug":"early-symptoms-of-anxiety-attack-in-hindi-anxiety-ke-lakshan-aur-upchar-2026-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Symptoms of Anxiety Attack: एंग्जायटी अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जानें समय रहते पहचानने के तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Symptoms of Anxiety Attack: एंग्जायटी अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जानें समय रहते पहचानने के तरीके
Wed, 01 Jul 2026 01:46 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:46 PM IST
सार
Symptoms of Anxiety Attack: बहुत से लोग ये समझ ही नहीं पाते हैं कि वो एंग्जायटी के शिकार हैं। ऐसे में हम आपको यहां इसके शुरुआती लक्षण बताएंगे, ताकि आप अपना ध्यान रख सकें।
विज्ञापन
एंग्जायटी अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Symptoms of Anxiety Attack: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और चिंता (Anxiety) एक आम समस्या बनती जा रही है। कई बार लोग इसे सामान्य तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जब यही तनाव बढ़कर एंग्जायटी अटैक का रूप ले लेता है, तो यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित कर सकता है।
एंग्जायटी अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
- फोटो : Freepik.com
1. अचानक घबराहट महसूस होना
एंग्जायटी अटैक का सबसे शुरुआती और आम लक्षण अचानक बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट या डर महसूस होना है। व्यक्ति को ऐसा लग सकता है जैसे कोई अनहोनी होने वाली है। इस स्थिति में मन बेचैन हो जाता है और शरीर पर नियंत्रण कम होने जैसा महसूस होता है। कई बार यह भावना कुछ मिनटों में बढ़कर तेज हो जाती है, जिससे व्यक्ति सामान्य काम भी ठीक से नहीं कर पाता।
एंग्जायटी अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
- फोटो : adobe stock images
2. दिल की धड़कन तेज होना
एंग्जायटी के दौरान हार्ट बीट अचानक तेज हो जाती है, जिसे कई लोग हार्ट प्रॉब्लम समझ लेते हैं। सीने में भारीपन, धड़कनों का तेज-तेज महसूस होना और कभी-कभी हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है। यह स्थिति शरीर के “फाइट या फ्लाइट” रिएक्शन के कारण होती है, जिसमें दिमाग शरीर को खतरे के संकेत देता है।
एंग्जायटी के दौरान हार्ट बीट अचानक तेज हो जाती है, जिसे कई लोग हार्ट प्रॉब्लम समझ लेते हैं। सीने में भारीपन, धड़कनों का तेज-तेज महसूस होना और कभी-कभी हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है। यह स्थिति शरीर के “फाइट या फ्लाइट” रिएक्शन के कारण होती है, जिसमें दिमाग शरीर को खतरे के संकेत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंग्जायटी अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
- फोटो : Freepik.com
3. सांस लेने में दिक्कत
एंग्जायटी अटैक के दौरान व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी या सांस फूलने जैसी समस्या हो सकती है। कई लोग जल्दी-जल्दी सांस लेने लगते हैं, जिससे चक्कर आने का खतरा भी बढ़ जाता है। यह स्थिति डर को और बढ़ा देती है और व्यक्ति और ज्यादा घबराने लगता है।
एंग्जायटी अटैक के दौरान व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी या सांस फूलने जैसी समस्या हो सकती है। कई लोग जल्दी-जल्दी सांस लेने लगते हैं, जिससे चक्कर आने का खतरा भी बढ़ जाता है। यह स्थिति डर को और बढ़ा देती है और व्यक्ति और ज्यादा घबराने लगता है।
विज्ञापन
एंग्जायटी अटैक के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
4. पसीना आना और कांपना
बिना किसी शारीरिक मेहनत के अचानक ज्यादा पसीना आना और शरीर का कांपना भी एंग्जायटी के संकेत हैं। हाथ-पैर ठंडे पड़ सकते हैं और शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। यह स्थिति शरीर के नर्वस सिस्टम की अत्यधिक एक्टिविटी के कारण होती है।