पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Doctors Day 2026: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस? जानें इतिहास, थीम और महत्व

Wed, 01 Jul 2026 09:52 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 01 Jul 2026 09:52 AM IST
सार

National Doctors Day 2026: आज 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जा रहा है। बहुत से लोगों को इस दिन के पीछे के इतिहास का नहीं पता है। ऐसे में हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
national doctors day 2026 why its celebrated know the history and theme
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है? - फोटो : AI
National Doctors Day 2026: डॉक्टर केवल बीमारियों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करते हैं। ऐसे में हर साल 1 जुलाई को पूरे देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन डॉक्टरों को समर्पित है, जो अपनी मेहनत, सेवा और समर्पण से लोगों की जिंदगी बचाने का काम करते हैं।


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्व को भी रेखांकित किया जाता है। हालांकि, आज भी कई लोगों को यह जानकारी नहीं है कि भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे का इतिहास क्या है।

तो आइए इस लेख में आपको बताते हैं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास, इस साल की थीम, इसका महत्व और इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
national doctors day 2026 why its celebrated know the history and theme
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है? - फोटो : adobestock

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास

यह दिन देश के महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती की स्मृति में मनाया जाता है।  उनके चिकित्सा और समाज सेवा के असाधारण योगदान को सम्मान देने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1991 में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।

 
national doctors day 2026 why its celebrated know the history and theme
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है? - फोटो : Freepik.com
क्या है इस साल की थीम

"Behind the Mask: Who Heals the Healers?"

इस वर्ष की थीम इस बात पर जोर देती है कि मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर भी इंसान हैं। लगातार लंबे समय तक काम करना, मानसिक दबाव, भावनात्मक तनाव और पेशेवर चुनौतियां उनके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती हैं। इसलिए डॉक्टरों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है, जितनी मरीजों की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
national doctors day 2026 why its celebrated know the history and theme
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है? - फोटो : Freepil.com
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्व
  • डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर।
  • स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को पहचान देना।
  • समाज में चिकित्सा पेशे के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
  • डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्य-जीवन संतुलन पर चर्चा को बढ़ावा देना।
  • युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में सेवा भावना के लिए प्रेरित करना।

 
विज्ञापन
national doctors day 2026 why its celebrated know the history and theme
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास क्या है? - फोटो : Freepik.com
कैसे मनाया जाता है Doctors Day?
  • अस्पतालों में सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं।
  • उत्कृष्ट चिकित्सकों को पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
  • मेडिकल कॉलेजों में सेमिनार और व्याख्यान आयोजित होते हैं।
  • सोशल मीडिया पर डॉक्टरों को धन्यवाद देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं। 

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed