How To Cook Perfect Rice: चावल भारतीय रसोई में सबसे अधिक बनाए जाने वाला पकवान है। दाल-चावल, राजमा चावल और सांभर राइज से लेकर बिरयानी और पुलाव तक, लगभग हर व्यंजन के साथ चावल शामिल होता है। चावल बनाने की विधि में कुछ अंतर हो सकता है लेकिन सबसे ज्यादा सवाल लोगों को मन में ये होता है कि, चावल को प्रेशर कूकर में पकाना चाहिए या भगोने में बनाना चाहिए?
कुछ लोग चावल को भगोने में पकाते हैं, वहीं कई घरों में चावल को प्रेशर कूकर में बनाया जाता है। लेकिन दोनों में से सही तरीका क्या है, और किस बर्तन से चावल में पोषण बढ़ता या घटता है, ये जरूर जानना चाहिए।
हालांकि दोनों तरीकों के अपने-अपने फायदे हैं। प्रेशर कुकर कम समय और ईंधन में चावल तैयार कर देता है, जबकि भगोने में पकाने से पानी की मात्रा और चावल की बनावट पर अधिक नियंत्रण रहता है। कुछ लोग मानते हैं कि भगोने में अतिरिक्त स्टार्च निकालने से चावल हल्के लगते हैं, जबकि कुछ विशेषज्ञ बताते हैं कि चावल का माड़ (स्टार्च वाला पानी) फेंकने से कुछ पोषक तत्व भी कम हो सकते हैं।
यहां जानिए कि स्वाद, पोषण, समय, गैस की बचत, बनावट, सुविधा और स्वास्थ्य जैसे सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के आधार पर दोनों तरीकों में से क्या ज्यादा बेहतर रहेगा, ताकि आप अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुन सकें