पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dal Recipe Ideas: सुबह के नाश्ते से शाम की चाय तक, भिगी हुई दाल से बनाएं ये आसान डिश

Tue, 30 Jun 2026 01:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 30 Jun 2026 01:15 PM IST
सार

blended dal recipe: अगर आपके घर में पिसी हुई दाल तैयार है, तो उससे दाल चीला, दाल वड़ा, दाल ढोकला, दाल पराठा और दाल कटलेट जैसी स्वादिष्ट रेसिपी आसानी से बनाई जा सकती हैं। ये सभी व्यंजन प्रोटीन से भरपूर, हेल्दी और नाश्ते या शाम की भूख के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

विज्ञापन
Soaked Dal Recipe Ideas In Hindi Pisi Hui Dal Se 5 Recipes
भिगी हुई दाल से बनाएं ये रेसिपी - फोटो : AI

Pisi Hui Dal Se 5 Recipes: दाल भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है और इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। आमतौर पर दाल को उबालकर या तड़का लगाकर खाया जाता है, लेकिन अगर दाल को भिगोकर पीस लिया जाए और फिर इसका इस्तेमाल किया जाए तो उससे कई स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन भी तैयार किए जा सकते हैं।



पिसी हुई दाल से बनने वाली रेसिपी न सिर्फ खाने में लाजवाब होती हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान होता है। यही वजह है कि आजकल हेल्दी और हाई-प्रोटीन डाइट पसंद करने वाले लोग इन रेसिपीज़ को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। आप दाल भिगोकर पीसकर पहले से स्टोर कर लें और सुबह के नाश्ते में, या मेहमानों के आने पर झटपट स्नैक्स बना सकते हैं।

ये रेसिपी बच्चों के टिफिन, सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या हल्के डिनर के लिए भी बेहतरीन विकल्प साबित होती हैं। इनमें स्वाद के साथ-साथ पोषण भी भरपूर मिलता है और इन्हें अपनी पसंद के मसालों व सब्जियों के साथ आसानी से कस्टमाइज किया जा सकता है।

आइए जानते हैं पिसी हुई दाल से बनने वाली 5 ऐसी आसान, स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी, जिन्हें एक बार बनाने के बाद आप बार-बार ट्राई करना चाहेंगे।

ध्यान रखें कि दाल को 6-8 घंटे भिगोकर रखें। भिगी दाल को अगर आप पीस रहे हैं तो बहुत ज्यादा पतला घोल बनाकर न रखें। इसके अलावा भिगी दाल को हल्का सा भूनकर भी रखा जा सकता है। इससे भी झटपट वाली रेसिपीज बनाई जा सकेंगी। अपनी डिश के मुताबिक स्वाद बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां मिलाएं।

Soaked Dal Recipe Ideas In Hindi Pisi Hui Dal Se 5 Recipes
Moong Dal Chilla - फोटो : instagram

दाल चीला 
 

सामग्री

  • पिसी हुई मूंग या चना दाल

  • बारीक कटा प्याज

  • टमाटर

  • हरी मिर्च

  • धनिया पत्ती

  • नमक

  • जीरा

  • हल्दी

  • तेल


दाल चीला की बनाने की विधि

स्टेप 1- भिगी दाल को पीस लें।
स्टेप 2- अब इस घोल में बारीक कटी सब्जियां, मसाले और नमक आदि मिलाएं।
स्टेप 3- घोल को मध्यम गाढ़ा रखें।
स्टेप 4- तवे पर हल्का तेल लगाकर चीले की तरह फैलाएं।
स्टेप 5- दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें।

दाल चीला को चटनी के साथ सर्व करें। ये हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स आप सुबह के नाश्ते में सर्व कर सकते हैं।
Soaked Dal Recipe Ideas In Hindi Pisi Hui Dal Se 5 Recipes
दाल वड़ा - फोटो : instagram

दाल वड़ा


सामग्री

  • पिसी चना दाल

  • अदरक

  • हरी मिर्च

  • प्याज

  • धनिया

  • नमक

  • तेल


बनाने की विधि

स्टेप 1- भिगी हुई चना दाल को पीसकर उसमें सभी सामग्री मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
स्टेप 2- अब इसके छोटे-छोटे वड़े बनाएं।
स्टेप 3- गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें।

दाल वड़ा तैयार है। इसे नारियल या हरी चटनी के साथ परोसें। चाय के साथ शानदार स्नैक मेहमानों को भी सर्व किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soaked Dal Recipe Ideas In Hindi Pisi Hui Dal Se 5 Recipes
daal fara - फोटो : instagram

फरा
 

सामग्री

  • उरद और चना दाल

  • चावल या गेहूं का आटा

  • अदरक

  • हरी मिर्च

  • नमक


बनाने की विधि

स्टेप 1- दोनों भिगी दालों को कढ़ाई में डालकर हल्का भून लें।
स्टेप 2- इसमें कद्दूकस की हुई अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक मिलाएं।
स्टेप 3- चावल के आटे को गूंथकर तैयार कर लें।
स्टेप 4- अब आटे की छोटी लोई को बेल लें।
स्टेप 5- इसमें ठंडे किए हुए दाल के मिश्रण की फिलिंग भरें।
स्टेप 6- मोमो या गुजिया का शेप दें।
स्टेप 7- इसे स्टीम कर लें।
स्टेप 8- चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
स्टेप 9- चाहें तो स्टीम फरे को टुकड़ों में काटकर मसाला फ्राई भी कर सकते हैं।

ये कम तेल में तैयार होने वाला हल्का और पौष्टिक स्नैक्स है।

विज्ञापन
Soaked Dal Recipe Ideas In Hindi Pisi Hui Dal Se 5 Recipes
Paratha - फोटो : Adobe stock

दाल पराठा

सामग्री

  • गेहूं का आटा

  • पिसी हुई दाल

  • अजवाइन

  • हरा धनिया

  • नमक

  • लाल मिर्च

  • घी


बनाने की विधि

स्टेप 1- आटे में पिसी हुई दाल और मसाले मिलाकर गूंध लें।
स्टेप 2- अब इसकी लोई बनाकर पराठा बेलें।
स्टेप 3- तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ सेंकें।

दही, अचार, मक्खन या पुदीना चटनी के साथ सर्व करें।
नाश्ते से लेकर बच्चों के लिए टिफिन बाॅक्स तक के लिए ये बेस्ट रेसिपी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed