पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Water Intake For Women: 30 के बाद महिलाओं को रोज कितना पानी पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह

Tue, 30 Jun 2026 04:12 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 30 Jun 2026 04:12 PM IST
सार

Ek Din Me Kitna Pani Pina Chahiye: 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में उनके लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी हो जाता है। एक महिला को स्वस्थ रहने के लिए कितना पानी पीना चाहिए, आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
how much water a woman should drink in a day after age of 30 ek din me kitna pani pina chahiye
30 के बाद महिलाओं को रोज कितना पानी पीना चाहिए? - फोटो : AI
Ek Din Me Kitna Pani Pina Chahiye:  30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई प्राकृतिक बदलाव शुरू होने लगते हैं। हार्मोनल परिवर्तन, बढ़ता काम का दबाव, मेटाबॉलिज्म में बदलाव और त्वचा व हड्डियों की सेहत जैसी कई चीजें इस उम्र में अधिक ध्यान मांगती हैं। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना एक छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण आदत साबित हो सकती है।


बस आपको ये समझने की जरूरत है कि हर महिला के लिए पानी की जरूरत एक जैसी नहीं होती। यह उम्र, वजन, मौसम, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य की स्थिति पर निर्भर करती है। 

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और किन संकेतों से समझा जा सकता है कि शरीर को अधिक पानी की जरूरत है।

 
how much water a woman should drink in a day after age of 30 ek din me kitna pani pina chahiye
30 के बाद महिलाओं को रोज कितना पानी पीना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
30 की उम्र के बाद महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

सामान्य तौर पर स्वस्थ वयस्क महिलाओं के लिए दिनभर में लगभग 2.7 लीटर (करीब 11–12 कप) कुल तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जाती है। इसमें पानी के साथ-साथ दूध, सूप, बिना चीनी वाले पेय और फल-सब्जियों से मिलने वाला पानी भी शामिल होता है। केवल सादा पानी पीने की मात्रा व्यक्ति की जरूरत के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

 
how much water a woman should drink in a day after age of 30 ek din me kitna pani pina chahiye
30 के बाद महिलाओं को रोज कितना पानी पीना चाहिए? - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
किन परिस्थितियों में ज्यादा पानी की जरूरत होती है?
 
  • गर्मी या उमस वाले मौसम में
  •  नियमित व्यायाम या जिम करने पर
  •  बुखार, उल्टी या दस्त होने पर
  • गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान
  • लंबे समय तक धूप में रहने पर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how much water a woman should drink in a day after age of 30 ek din me kitna pani pina chahiye
30 के बाद महिलाओं को रोज कितना पानी पीना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
 पर्याप्त पानी पीने के फायदे
 
  • शरीर को हाइड्रेट रखता है।
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
  • त्वचा की नमी बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
  • कब्ज की समस्या का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।
  • शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में भूमिका निभाता है।
  •  किडनी के सामान्य कार्य में सहयोग करता है।
  • थकान और कमजोरी महसूस होने की संभावना कम हो सकती है।

 
विज्ञापन
how much water a woman should drink in a day after age of 30 ek din me kitna pani pina chahiye
30 के बाद महिलाओं को रोज कितना पानी पीना चाहिए? - फोटो : Freepik
कम पानी पीने के संकेत
 
  • बार-बार प्यास लगना
  •  गहरे रंग का यूरिन
  •  मुंह सूखना
  •  सिरदर्द
  •  चक्कर आना
  •  थकान
  • कब्ज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed