Pisi Hui Dal Se 5 Recipes: दाल भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है और इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। आमतौर पर दाल को उबालकर या तड़का लगाकर खाया जाता है, लेकिन अगर दाल को भिगोकर पीस लिया जाए और फिर इसका इस्तेमाल किया जाए तो उससे कई स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन भी तैयार किए जा सकते हैं।
Dal Recipe Ideas: सुबह के नाश्ते से शाम की चाय तक, भिगी हुई दाल से बनाएं ये आसान डिश
blended dal recipe: अगर आपके घर में पिसी हुई दाल तैयार है, तो उससे दाल चीला, दाल वड़ा, दाल ढोकला, दाल पराठा और दाल कटलेट जैसी स्वादिष्ट रेसिपी आसानी से बनाई जा सकती हैं। ये सभी व्यंजन प्रोटीन से भरपूर, हेल्दी और नाश्ते या शाम की भूख के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाल चीला
सामग्री
-
पिसी हुई मूंग या चना दाल
-
बारीक कटा प्याज
-
टमाटर
-
हरी मिर्च
-
धनिया पत्ती
-
नमक
-
जीरा
-
हल्दी
-
तेल
दाल चीला की बनाने की विधि
स्टेप 1- भिगी दाल को पीस लें।
स्टेप 2- अब इस घोल में बारीक कटी सब्जियां, मसाले और नमक आदि मिलाएं।
स्टेप 3- घोल को मध्यम गाढ़ा रखें।
स्टेप 4- तवे पर हल्का तेल लगाकर चीले की तरह फैलाएं।
स्टेप 5- दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें।
दाल वड़ा
सामग्री
-
पिसी चना दाल
-
अदरक
-
हरी मिर्च
-
प्याज
-
धनिया
-
नमक
-
तेल
बनाने की विधि
स्टेप 1- भिगी हुई चना दाल को पीसकर उसमें सभी सामग्री मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
स्टेप 2- अब इसके छोटे-छोटे वड़े बनाएं।
स्टेप 3- गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें।
दाल वड़ा तैयार है। इसे नारियल या हरी चटनी के साथ परोसें। चाय के साथ शानदार स्नैक मेहमानों को भी सर्व किया जा सकता है।
फरा
सामग्री
-
उरद और चना दाल
-
चावल या गेहूं का आटा
-
अदरक
-
हरी मिर्च
-
नमक
बनाने की विधि
स्टेप 1- दोनों भिगी दालों को कढ़ाई में डालकर हल्का भून लें।
स्टेप 2- इसमें कद्दूकस की हुई अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक मिलाएं।
स्टेप 3- चावल के आटे को गूंथकर तैयार कर लें।
स्टेप 4- अब आटे की छोटी लोई को बेल लें।
स्टेप 5- इसमें ठंडे किए हुए दाल के मिश्रण की फिलिंग भरें।
स्टेप 6- मोमो या गुजिया का शेप दें।
स्टेप 7- इसे स्टीम कर लें।
स्टेप 8- चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
स्टेप 9- चाहें तो स्टीम फरे को टुकड़ों में काटकर मसाला फ्राई भी कर सकते हैं।
ये कम तेल में तैयार होने वाला हल्का और पौष्टिक स्नैक्स है।
दाल पराठा
सामग्री
-
गेहूं का आटा
-
पिसी हुई दाल
-
अजवाइन
-
हरा धनिया
-
नमक
-
लाल मिर्च
-
घी
बनाने की विधि
स्टेप 1- आटे में पिसी हुई दाल और मसाले मिलाकर गूंध लें।
स्टेप 2- अब इसकी लोई बनाकर पराठा बेलें।
स्टेप 3- तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ सेंकें।
दही, अचार, मक्खन या पुदीना चटनी के साथ सर्व करें।
नाश्ते से लेकर बच्चों के लिए टिफिन बाॅक्स तक के लिए ये बेस्ट रेसिपी है।