सब्सक्राइब करें

Chocolate Day 2026: बिना ओवन घर पर बनाएं क्रीमी चॉकलेट पुडिंग

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:24 AM IST
सार

Chocolate Pudding Recipe: यह होममेड चॉकलेट पुडिंग कम समय में तैयार हो जाएगी और इस तरह का डेजर्ट आपके रिश्तों में और भी मिठास घोल देगा।

विज्ञापन
chocolate day 2026 chocolate pudding recipe in hindi
चाॅकलेट पुडिंग - फोटो : instagram

Chocolate Day Recipe: वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार और मिठास का त्योहार है। इस दिन लोग अपने प्यार का इज़हार चॉकलेट के ज़रिए करते हैं क्योंकि चॉकलेट मूड को बेहतर बनाती है। रिश्तों में मिठास घोलती है। चॉकलेट खुशी और प्यार का प्रतीक है। 



इस खास दिन पर अगर आप अपने पार्टनर, बच्चों या फैमिली को कुछ घर पर बना हुआ और खास खिलाना चाहते हैं, तो चॉकलेट पुडिंग से बेहतर कुछ नहीं। यह रेसिपी बनाने में आसान है, कम सामग्री में तैयार हो जाती है और स्वाद में बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी लगती है।

इस लेख में हम जानेंगे घर पर चॉकलेट पुडिंग बनाने की आसान विधि, साथ में कुछ टिप्स जिससे आपकी पुडिंग एकदम परफेक्ट बनेगी। यह होममेड चॉकलेट पुडिंग कम समय में तैयार हो जाएगी और इस तरह का डेजर्ट आपके रिश्तों में और भी मिठास घोल देगा।  

Trending Videos
chocolate day 2026 chocolate pudding recipe in hindi
चाॅकलेट पुडिंग - फोटो : instagram

चॉकलेट पुडिंग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • दूध- 2 कप
  • कोको पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच
  • चीनी- स्वाद अनुसार
  • डार्क चॉकलेट - आधा कप (कटी हुई)
  • वनीला एसेंस - आधा छोटा चम्मच
  • बटर -  1 छोटा चम्मच
विज्ञापन
विज्ञापन
chocolate day 2026 chocolate pudding recipe in hindi
चाॅकलेट पुडिंग - फोटो : instagram

 घर पर चॉकलेट पुडिंग बनाने की आसान विधि

स्टेप 1- एक कटोरे में कॉर्नफ्लोर और कोको पाउडर लें और थोड़ा सा ठंडा दूध डालकर अच्छे से घोल बना लें ताकि गांठ न पड़े।

स्टेप 2- एक पैन में बचा हुआ दूध गर्म करें। अब इसमें चीनी और बटर डालें और चलाते रहें।

chocolate day 2026 chocolate pudding recipe in hindi
चाॅकलेट पुडिंग - फोटो : instagram

स्टेप 3- अब पैन में तैयार किया हुआ कोको-कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।

स्टेप 4- मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें डार्क चॉकलेट डालें और तब तक पकाएं जब तक चॉकलेट पूरी तरह पिघल न जाए।

विज्ञापन
chocolate day 2026 chocolate pudding recipe in hindi
Chocolate Puddings - फोटो : instagram

स्टेप 5- आखिर में वनीला एसेंस डालें और गैस बंद कर दें।

स्टेप 6- तैयार पुडिंग को सर्विंग बाउल में डालें और ठंडा होने दें। चाहें तो 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।


चॉकलेट पुडिंग सजाने के टिप्स

  • ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालें
  • स्ट्रॉबेरी या चेरी से गार्निश करें
  • ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करें
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed