सब्सक्राइब करें

Vegetables Storage Tips: खत्म होने वाली हैं सर्दियां, इस विधि से सालभर के लिए स्टोर करके रख लें मटर और मेथी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 17 Feb 2026 04:30 PM IST
सार

How To Store Methi And Peas For Summer: अब मौसम बदलने लगा है। ऐसे में कुछ ही दिनों में मटर और मेथी बाजार में मिलना एकदम कम हो जाएगी। इसलिए इसे सालभर के लिए स्टोर करने का तरीका हम आपको बताएंगे। 

विज्ञापन
how to store methi and matar for long time in hindi
हरी मेथी और मटर स्टोर कैसे करें ? - फोटो : Adobe stock - Freepik
How To Store Methi And Peas For Summer:  मौसम बदलने के साथ ही कुछ फल और सब्जियां बाजार में उपलब्ध नहीं रहतीं, और उनकी ताजगी भी कम हो जाती है। मटर और मेथी जैसी सब्जियां सर्दी के मौसम में आमतौर पर बाजार में भरपूर मिलते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मौसम बदलता है, इनकी उपलब्धता घटने लगती है। अगर आप मटर और मेथी का स्वाद सालभर लेना चाहते हैं, तो इन्हें सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है।


 सही तरीके से स्टोर किए गए मटर और मेथी का स्वाद और पौष्टिकता लंबे समय तक बनी रहती है। आप इन्हें किसी भी समय इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा, आप इन्हें सुखा कर भी स्टोर कर सकते हैं। इन दोनों ही तरीकों से मटर और मेथी को ताजगी और स्वाद के साथ सालभर इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं मटर और मेथी को स्टोर करने के सही तरीके।
 
Trending Videos
how to store methi and matar for long time in hindi
हरी मेथी और मटर स्टोर कैसे करें ? - फोटो : Freepik
हरी मटर को स्टोर कैसे करें ?
 
  • हरी मटर को फ्रोजन करने के लिए सबसे पहले ताजे मटर को अच्छे से धोकर साफ कर लें और फिर इनके दानों को निकाल लें। 
  • अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें मटर के दाने डालकर 2-3 मिनट के लिए उबालें।
  •  उबालने के बाद मटर को तुरंत ठंडे पानी में डालकर उसकी तासीर को ठंडा कर लें, इसे 'ब्लांचिंग' कहा जाता है। 
  • इस प्रक्रिया से मटर की ताजगी और रंग बरकरार रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to store methi and matar for long time in hindi
हरी मेथी और मटर स्टोर कैसे करें ? - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
  • फिर मटर को एक कपड़े या किचन टॉवल से अच्छे से सुखा लें, ताकि उसमें नमी न रहे। 
  • अब इसे एयरटाइट फ्रीजर बैग या कंटेनर में पैक करके फ्रीज में स्टोर कर लें। 
  • इस तरीके से मटर के दाने सालभर तक ताजे रहेंगे, और आपको जब भी चाहिए, आप इन्हें सीधे उपयोग में ला सकते हैं।

 
how to store methi and matar for long time in hindi
हरी मेथी और मटर स्टोर कैसे करें ? - फोटो : Adobe stock
 हरी मेथी को सुखाकर कसूरी मेथी बनाने का तरीका
 
  • हरी मेथी को सुखाकर कसूरी मेथी बनाने के लिए सबसे पहले ताजे मेथी के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। 
  • फिर इन्हें किसी समतल जगह पर या एक बर्तन में फैला दें, ताकि हवा अच्छी तरह से लग सके। 
विज्ञापन
how to store methi and matar for long time in hindi
हरी मेथी और मटर स्टोर कैसे करें ? - फोटो : instagram
  • इन्हें सीधे धूप में न रखें, बल्कि छांव में रखें, ताकि पत्तियां अच्छी तरह से सूख जाएं। 
  • सूखने के बाद मेथी के पत्तों को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें।
  •  कसूरी मेथी को आप सालभर तक बिना किसी समस्या के उपयोग कर सकते हैं, और इसका स्वाद ताजे मेथी जैसा ही रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed