{"_id":"69941b8636690999740d1a38","slug":"how-to-store-methi-and-matar-for-long-time-in-hindi-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vegetables Storage Tips: खत्म होने वाली हैं सर्दियां, इस विधि से सालभर के लिए स्टोर करके रख लें मटर और मेथी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Vegetables Storage Tips: खत्म होने वाली हैं सर्दियां, इस विधि से सालभर के लिए स्टोर करके रख लें मटर और मेथी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:30 PM IST
सार
How To Store Methi And Peas For Summer: अब मौसम बदलने लगा है। ऐसे में कुछ ही दिनों में मटर और मेथी बाजार में मिलना एकदम कम हो जाएगी। इसलिए इसे सालभर के लिए स्टोर करने का तरीका हम आपको बताएंगे।
विज्ञापन
हरी मेथी और मटर स्टोर कैसे करें ?
- फोटो : Adobe stock - Freepik
How To Store Methi And Peas For Summer: मौसम बदलने के साथ ही कुछ फल और सब्जियां बाजार में उपलब्ध नहीं रहतीं, और उनकी ताजगी भी कम हो जाती है। मटर और मेथी जैसी सब्जियां सर्दी के मौसम में आमतौर पर बाजार में भरपूर मिलते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मौसम बदलता है, इनकी उपलब्धता घटने लगती है। अगर आप मटर और मेथी का स्वाद सालभर लेना चाहते हैं, तो इन्हें सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
हरी मेथी और मटर स्टोर कैसे करें ?
- फोटो : Freepik
हरी मटर को स्टोर कैसे करें ?
- हरी मटर को फ्रोजन करने के लिए सबसे पहले ताजे मटर को अच्छे से धोकर साफ कर लें और फिर इनके दानों को निकाल लें।
- अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें मटर के दाने डालकर 2-3 मिनट के लिए उबालें।
- उबालने के बाद मटर को तुरंत ठंडे पानी में डालकर उसकी तासीर को ठंडा कर लें, इसे 'ब्लांचिंग' कहा जाता है।
- इस प्रक्रिया से मटर की ताजगी और रंग बरकरार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरी मेथी और मटर स्टोर कैसे करें ?
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
- फिर मटर को एक कपड़े या किचन टॉवल से अच्छे से सुखा लें, ताकि उसमें नमी न रहे।
- अब इसे एयरटाइट फ्रीजर बैग या कंटेनर में पैक करके फ्रीज में स्टोर कर लें।
- इस तरीके से मटर के दाने सालभर तक ताजे रहेंगे, और आपको जब भी चाहिए, आप इन्हें सीधे उपयोग में ला सकते हैं।
हरी मेथी और मटर स्टोर कैसे करें ?
- फोटो : Adobe stock
हरी मेथी को सुखाकर कसूरी मेथी बनाने का तरीका
- हरी मेथी को सुखाकर कसूरी मेथी बनाने के लिए सबसे पहले ताजे मेथी के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- फिर इन्हें किसी समतल जगह पर या एक बर्तन में फैला दें, ताकि हवा अच्छी तरह से लग सके।
विज्ञापन
हरी मेथी और मटर स्टोर कैसे करें ?
- फोटो : instagram
- इन्हें सीधे धूप में न रखें, बल्कि छांव में रखें, ताकि पत्तियां अच्छी तरह से सूख जाएं।
- सूखने के बाद मेथी के पत्तों को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें।
- कसूरी मेथी को आप सालभर तक बिना किसी समस्या के उपयोग कर सकते हैं, और इसका स्वाद ताजे मेथी जैसा ही रहता है।