Summer Travel West Bengal: अगर आप इस गर्मी में ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता, ठंडा मौसम और सांस्कृतिक विविधता सब एक ही जगह मिल जाए, तो पश्चिम बंगाल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह राज्य अपनी हरियाली, पहाड़ों, समुद्र तटों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है।
West Bengal Tourist Places: पश्चिम बंगाल की ये 5 जगह देंगी ठंडक और सुकून!
Best Places To Visit In West Bengal : वेस्ट बंगाल में गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहें हैं दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, संडरबन, दीघा और मिरिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। दार्जिलिंग अपनी ठंडी हवाओं, चाय बागानों और कंचनजंगा के खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है, जो इसे सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन बनाता है।
कालिम्पोंग
पश्चिम बंगाल में सुकून और शांति का ठिकाना कालिम्पोंग को माना जाता है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहते हैं, तो कालिम्पोंग आपके लिए परफेक्ट है। यहां का शांत माहौल और खूबसूरत व्यू आपको रिलैक्स कर देंगे।
सुंदरबन
रोमांच से भरपूर अनुभव के लिए सुंदरबन जा सकते हैं। सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल है और यहां आप रॉयल बंगाल टाइगर देखने का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं।
दीघा
दीघा एक खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन है, जहां आप लहरों के बीच सुकून पाने के लिए जा सकते हैं। गर्मियों में यहां की ठंडी हवा काफी सुकून देती है।