फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beginner Friendly Trek: पहली बार के लिए 5 सबसे आसान और खूबसूरत ट्रेक, खर्च भी बेहद कम

Thu, 07 May 2026 01:50 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 01:50 PM IST
सार

Trekking For Beginner: भारत में पहली बार वाले लोगों के लिए कई ऐसे ट्रैक मौजूद हैं जो कम बजट में शानदार एडवेंचर का अनुभव देते हैं। त्रिउंड, नाग टिब्बा, केदारकांठा और देवकुंड जैसे ट्रेक आसान, सुरक्षित और वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।

 

विज्ञापन
Beginner Friendly Trek In India Low Budget Easy Trekking Weekend Adventure Trip
नए यात्रियों के लिए ट्रेक - फोटो : AI

Easy Trekking Places in India For Beginners: अगर आप पहाड़ों से प्यार करते हैं और पहली बार ट्रेकिंग का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में कई ऐसे ट्रैक मौजूद हैं जो पहली बार वाले यात्रियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट माने जाते हैं। इन ट्रेक्स पर जाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। कम बजट में भी आप शानदार पहाड़, झरने, जंगल और खूबसूरत सूर्योदय का मजा ले सकते हैं।



आजकल युवाओं के बीच वीकेंड ट्रैकिंग ट्रिप्स तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। लोग शहर की भागदौड़ और तनाव से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं। ऐसे में छोटे और आसान ट्रेक सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आते हैं। इन ट्रेक्स पर ज्यादा अनुभव की जरूरत नहीं होती और फिटनेस का बेसिक स्तर होने पर भी आसानी से पूरा किया जा सकता है।

भारत के हिमाचल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कई ऐसे ट्रैल्स हैं जो कम समय और कम खर्च में शानदार रोमांचक अनुभव देते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ या सोलो ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो ये बिगिनर फ्रेंडली ट्रेक आपके लिए यादगार साबित हो सकते हैं। यहां भारत के कुछ सबसे आसान, खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली ट्रेकिंग स्थलों के बारे में बताया जा रहा है।


ट्रेकिंग पर जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • पहली बार ट्रेकिंग पर जा रहे हैं तो ज्यादा भारी सामान न ले जाएं।
  • आरामदायक जूते, पानी की बोतल, रेनकोट और बेसिक दवाएं जरूर रखें।
  • हमेशा ग्रुप के साथ ट्रेक करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
  • मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें ताकि ट्रिप आरामदायक और सुरक्षित बनी रहे।
Beginner Friendly Trek In India Low Budget Easy Trekking Weekend Adventure Trip
त्रिकुंड ट्रेक - फोटो : Instagram

त्रिउंड ट्रेक, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल का मशहूर त्रिउंड नए यात्रियों या पहली बार ट्रेकिंग करने वालों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय ट्रेक माना जाता है। यह ट्रेक मैक्लोडगंज से शुरू होता है और लगभग 9 किलोमीटर लंबा है। रास्ते में हरे-भरे पहाड़ और धौलाधार रेंज का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यहां कैंपिंग का अनुभव भी बेहद खास होता है। इस ट्रेक का कुल खर्च लगभग 2500 रुपये से 4000 रुपये प्रति व्यक्ति तक आ सकता है।

 

Beginner Friendly Trek In India Low Budget Easy Trekking Weekend Adventure Trip
नाग टिब्बा - फोटो : Instagram

नाग टिब्बा ट्रेक

वीकेंड पर रोमांचक सफर के लिए नाग टिब्बा ट्रेक परफेक्ट है। नाग टिब्बा उत्तराखंड का एक आसान और शानदार वीकेंड ट्रेक है। दिल्ली और देहरादून से यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। देहरादून से पंतवारी गांव तक ड्राइव करके पहुंच सकते हैं। फिर आगे लगभग 16-18 किमी का आसान से मध्यम ट्रेक है। अद्भुत दृश्यों और घने जंगलों के बीच 2 दिन में आसानी से इस ट्रेक को पूरा किया जा सकता है। इसे नए ट्रैवलर्स के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। यहां से हिमालय की बर्फीली चोटियों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beginner Friendly Trek In India Low Budget Easy Trekking Weekend Adventure Trip
देवकुंड ट्रेक - फोटो : Instagram

देवकुंड ट्रेक

झरनों और जंगलों के बीच शानदार अनुभव के लिए महाराष्ट्र के देवकुंड ट्रेक की सैर पर जाएं। देवकुंड जलप्रपात महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत ट्रेकिंग स्पाॅट्स में से एक है। यह ट्रेक खासकर मानसून के मौसम में बेहद आकर्षक लगता है। रास्ते में नदी, जंगल और छोटे झरने देखने को मिलते हैं। मुंबई और पुणे के यात्रियों के लिए यह कम बजट का वीकेंड डेस्टिनेशन माना जाता है।

विज्ञापन
Beginner Friendly Trek In India Low Budget Easy Trekking Weekend Adventure Trip
तुंगनाथ मंदिर - फोटो : Instagram

तुंगनाथ ट्रेक

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में विश्व का सबसे ऊंचा शिवमंदिर तुंगनाथ है, जहां तक आप तुंगनाथ ट्रेक के जरिए पहुंच सकते हैं। चोपता से लगभग 4 किमी का मध्यम स्तर ट्रेक आसान और बजट फ्रेंडली है। अप्रैल से जून और सितंबर नवंबर के बीच का समय ट्रेक के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस ट्रेकिंग का अनुभव भी बजट में मिलेगा। यहां की सैर का कुल खर्च महज 5 हजार रुपये के अंदर आता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed