फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर घर में मत बैठिए! इन 7 जगहों पर परिवार संग बनाएं यादगार ट्रिप

Wed, 19 Aug 2026 01:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Aug 2026 01:37 PM IST
सार

Raksha Bandhan Family Trip: अगर आप शांत और खूबसूरत परिदृश्य वाली पारिवारिक छुट्टी पर जाना चाहते हैं तो उदयपुर, माउंट आबू या कूर्ग बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वहीं पहाड़ और मानसून पसंद करने वाले परिवार मुन्नार, मसूरी या वायनाड का विकल्प देख सकते हैं। ट्रैकिंग और प्राकृतिक अनुभव पसंद करने वालों के लिए वैली आफ फ्लावर अलग तरह का अनुभव दे सकता है।
 

विज्ञापन
Raksha Bandhan Family Trip: 7 Best Places to Visit in August
रक्षाबंधन पर परिवार संग ट्रिप पर कहां जाएं - फोटो : Ai
Raksha Bandhan 2026 Travel Guide: रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के साथ परिवार के साथ समय बिताने का भी खास मौका है। अगर इस बार राखी पर घर में पारंपरिक सेलिब्रेशन के साथ फैमिली ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त का मानसून भारत की कई जगहों को घूमने के लिए खास बना देता है।


पहाड़ों से लेकर झीलों और हरियाली से घिरे हिल स्टेशनों तक, देश में कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं जहां परिवार के साथ यादगार छुट्टियां बिताई जा सकती हैं। उदयपुर, माउंट आबू, मुन्नार, कूर्ग, मसूरी और वायनाड जैसे स्थान मानसून में अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए आकर्षित करते हैं। हालांकि, बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करते समय मौसम, सड़क की स्थिति और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी जरूर जांचनी चाहिए। आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर फैमिली ट्रिप के लिए कौन-कौन सी जगहें आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
Raksha Bandhan Family Trip: 7 Best Places to Visit in August
उदयपुर - फोटो : Instagram

रक्षाबंधन पर फैमिली ट्रिप के लिए 7 बेहतरीन जगहें

उदयपुर

  • राजस्थान का उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों, महलों और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है।
  • मानसून के दौरान शहर का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर जाता है।
  • परिवार के साथ पिछोला झील, सिटी पैलेस, फतेहसागर झील और सज्जनगढ़ घूम सकते हैं।
  • बच्चों और बुजुर्गों सहित पूरे परिवार के लिए उदयपुर बेस्ट डेस्टिनेशन बन सकता है।



माउंट आबू

  • राजस्थान के माउंट आबू में ही आप रक्षाबंधन की छुट्टी में परिवार संग घूमने जा सकते हैं।
  • अगर आप पहाड़ों और सुहावने मौसम का आनंद लेना चाहते हैं, तो माउंट आबू अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • नक्की झील, गुरु शिखर और आसपास के प्राकृतिक स्थल परिवार के साथ घूमने के लिए आकर्षक हैं।

 

Raksha Bandhan Family Trip: 7 Best Places to Visit in August
कुर्ग - फोटो : Instagram

मुन्नार

  • केरल का मुन्नार चाय के बागानों, पहाड़ियों और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है।
  • मानसून के दौरान यहां का मौसम और प्राकृतिक नजारे फैमिली ट्रिप को खास बना सकते हैं।
  • मट्टुपेट्टी डैम, टी म्यूजियम और आसपास के चाय बागान आपकी यात्रा में शामिल किए जा सकते हैं।



कूर्ग

  • कर्नाटक का कूर्ग प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार डेस्टिनेशन है।
  • कॉफी प्लांटेशन, हरियाली और झरने मानसून में इसकी खूबसूरती बढ़ा देते हैं।
  • अगर परिवार में प्रकृति और शांत जगहों को पसंद करने वाले लोग हैं, तो कूर्ग अच्छा विकल्प हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Family Trip: 7 Best Places to Visit in August
दलाई हिल्स, मसूरी - फोटो : instagram

मसूरी

  • उत्तराखंड का मसूरी लंबे समय से फैमिली हॉलिडे के लिए लोकप्रिय है।
  • पहाड़ों का खूबसूरत नजारा, ठंडा मौसम और आसपास के पर्यटन स्थल इसे परिवार के साथ घूमने के लिए आकर्षक बनाते हैं।
  • हालांकि, मानसून में यहां बारिश और सड़क पर फिसलन की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है।



वैली ऑफ फ्लावर्स
 

  • उत्तराखंड की वैली आफ फ्लावर्स प्रकृति प्रेमियों के लिए खास आकर्षण है।
  • फूलों की घाटी चमोली जिले में स्थित है।
  • मानसून के दौरान यहां रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरत छटा देखने को मिलती है।
  • बच्चों के साथ यहां काफी मजा आएगा।
  • पार्टनर संग रोमांटिक वक्त बिताने के लिए भी यह जगह परफेक्ट है।

 

विज्ञापन
Raksha Bandhan Family Trip: 7 Best Places to Visit in August
केरल के वायनाड की सैर - फोटो : Ai

वायनाड
 

  • केरल का वायनाड अपनी हरियाली, पहाड़ियों, झरनों और जंगलों के लिए जाना जाता है।
  • बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक परिदृश्य बेहद खूबसूरत नजर आता है।
  • फैमिली ट्रिप पर जाने से पहले मौसम और स्थानीय सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed