धौलपुर जिले में प्रशासन और समाज की साझेदारी से शुरू हुआ ‘चंद्रज्योति अभियान’ एक अनूठी पहल के रूप में उभरकर सामने आया है। जिला परिषद के सीईओ और 2021 बैच के आईएएस अधिकारी अव्हाद निवृत्ति सोमनाथ के नेतृत्व में यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें राजीविका समूह की महिलाओं को ‘संविधान सखी’ बनाकर 50 डिजिटल लाइब्रेरी, जिन्हें ‘संविधान घर’ कहा जा रहा है, के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।
धौलपुर में ‘संविधान सखी’ क्रांति: IAS निवृत्ति सोमनाथ के नेतृत्व में गांव-गांव जागी शिक्षा और अधिकारों की अलख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:41 PM IST
सार
Samvidhan Sakhi Revolution in Dholpur: धौलपुर में ‘चंद्रज्योति अभियान’ के तहत ‘संविधान सखी’ पहल से डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए शिक्षा, जागरूकता और अधिकारों का प्रसार हो रहा है। राजीविका महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और शैक्षणिक बदलाव तेज हुआ है।
विज्ञापन