सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Irregular Periods Yoga: अनियमित पीरियड से हैं परेशान? रोज करें ये योगासन, जल्दी मिलेगा आराम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 18 Mar 2026 09:31 AM IST
सार

Yoga For Women: अनियमित पीरियड्स को नियमित करने के लिए भुजंगासन, बालासन, पवनमुक्तासन और मालासन जैसे योगासन फायदेमंद होते हैं। ये योगासन हार्मोन बैलेंस करने, ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और तनाव कम करने में मदद करते हैं, जिससे पीरियड्स नियमित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Yoga For Irregular Periods Ko Regular Karne Ke liye Yoga
देरी से पीरियड्स आने पर करें ये योगासन - फोटो : Amar ujala

Irregular Periods Ke Liye Yoga: आजकल की व्यस्त जीवनशैली, खराब खानपान और तनाव के कारण महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह समस्या हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस या लाइफस्टाइल से जुड़ी हो सकती है। अगर आप अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं, तो रोजाना कुछ योगासनों का अभ्यास आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।



योगाभ्यास से हार्मोन संतुलित होते हैं। इसके अभ्यास से तनाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही पीसीओएस के लक्षण कम होते हैं। कई महिलाओं को जल्दी या देर से पीरियड्स आते हैं। ऐसा हार्मोनल असंतुलन, तनाव व चिंता, खराब डाइट, नींद की कमी और पीसीओएस के कारण होता है। 

अच्छी लाइफस्टाइल और नियमित योग से आप इस समस्या से राहत पा सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो रोजाना कुछ आसान योगासन करके आप इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकती हैं।

 

Trending Videos
Yoga For Irregular Periods Ko Regular Karne Ke liye Yoga
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

पीरियड्स को नियमित करने वाले असरदार योगासन


भुजंगासन

यह आसन पेट और पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ाता है। भुजंगासन पीठ और शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इससे हार्मोन बैलेंस करने में मदद मिलती है। भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं। हाथों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।


 

Cobra Pose: भुजंगासन के 10 चौंकाने वाले फायदे, दो मिनट में कमर दर्द और पेट की चर्बी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga For Irregular Periods Ko Regular Karne Ke liye Yoga
बालासन - फोटो : Adobe

बालासन

यह योगासन शरीर को रिलैक्स करता है और तनाव कम करता है। इसके अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर शरीर को आगे की ओर झुकाएं, माथा जमीन से लगाएं और हाथ आगे फैला दें। आंखें बंद कर 2–3 मिनट गहरी सांस लें। यह आसन तनाव कम होता है, रक्त संचार सुधरता है और सिरदर्द धीरे-धीरे हल्का पड़ता है। बालासन से पीरियड्स को नियमित करने में मदद मिलती है।
 

Balasana Benefits: कमर दर्द से छुटकारा चाहिए? जानिए बालासन करने का सही तरीका

 

Yoga For Irregular Periods Ko Regular Karne Ke liye Yoga
पवनमुक्तासन - फोटो : Freepik

पवनमुक्तासन

यह पेट की गैस और ब्लोटिंग को कम करता है। पवनमुक्तासन के अभ्यास से पाचन में सुधार होता है और पीरियड्स रेगुलर करता है। इसे खाली पेट करने से आंतों में जमा मल को आगे बढ़ने में मदद मिलती है, जिससे पुरानी कब्ज की समस्या दूर होती है। यह पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को टोन करता है और एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को काफी हद तक कम करने में सहायक है।

विज्ञापन
Yoga For Irregular Periods Ko Regular Karne Ke liye Yoga
मलासन - फोटो : Adobe

मालासन 

मालासन पेल्विक मसल्स को मजबूत करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। मालासन के अभ्यास के लिए मलत्याग करने की अवस्था में बैठ जाएं। फिर नमस्कार की मुद्रा बनातें हुए दोनों हाथों की कोहनियों को घुटनों से लगा दें। इसी अवस्था में रहते हुए सांस अंदर खींचें और बाहर छोड़ें। कुछ देर इसी अवस्था में रहे फिर पुन: वाली स्थिति में आ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed