सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Heart Health Tips: पैरों में है सूजन तो संभल जाइए! दिल की इस बड़ी बीमारी का है ये अहम संकेत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 18 Mar 2026 05:18 PM IST
सार

What Is Edema: अगर आपके पैर में भी बार-बार सूजन आ रही है तो आपको संभलने की है। दरअसल, ये एडिमा का लक्षण है, जिसकी वजह से आपका हार्ट तक फेल हो सकता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में डिटेल में। 

विज्ञापन
heart failure symptoms in hindi pair mein swelling kyon aati hai what is Edema disprj
पैरों में सूजन और हार्ट फेलियर का संबंध क्या है? - फोटो : अमर उजाला
What Is Edema:  आजकल बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें हार्ट फेलियर एक गंभीर स्थिति है, जिसके संकेत धीरे-धीरे पहले से दिखाई देने लगते हैं। अक्सर लोग इन शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।


जैसे कि पैरों में बार-बार सूजन आना भी ऐसा ही एक संकेत हो सकता है, जिसे कई लोग सामान्य थकान या लंबे समय तक खड़े रहने का असर समझ लेते हैं। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, यह दिल की कार्यक्षमता कमजोर होने का संकेत भी हो सकता है। 

अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पैरों में सूजन का हार्ट हेल्थ से क्या संबंध है, इसे मेडिकल भाषा में क्या कहा जाता है और इसके लक्षण व बचाव क्या हैं।

 
Trending Videos
heart failure symptoms in hindi pair mein swelling kyon aati hai what is Edema disprj
पैरों में सूजन और हार्ट फेलियर का संबंध क्या है? - फोटो : Adobe stock
पैरों में सूजन और हार्ट फेलियर का संबंध क्या है?
 
  • अगर पैरों, टखनों या तलवों में बार-बार सूजन हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
  • ये शरीर में तरल पदार्थ जमा होने का संकेत हो सकता है, जो दिल की कमजोरी से जुड़ा होता है। 
  • जब दिल ठीक से ब्लड पंप नहीं कर पाता, तो शरीर के निचले हिस्सों में फ्लूइड जमा होने लगता है, जिससे सूजन दिखाई देती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
heart failure symptoms in hindi pair mein swelling kyon aati hai what is Edema disprj
पैरों में सूजन और हार्ट फेलियर का संबंध क्या है? - फोटो : Adobe Stock
एडीमा क्या है?

इस स्थिति को मेडिकल भाषा में एडीमा कहा जाता है। एडीमा तब होता है जब शरीर के टिश्यू में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा हो जाता है। ये सिर्फ पैरों में ही नहीं, बल्कि हाथों, चेहरे या पेट में भी हो सकता है, लेकिन हार्ट फेलियर के मामलों में यह सूजन अक्सर पैरों और टखनों में ज्यादा दिखाई देती है।

 
heart failure symptoms in hindi pair mein swelling kyon aati hai what is Edema disprj
पैरों में सूजन और हार्ट फेलियर का संबंध क्या है? - फोटो : Amar Ujala
क्या हैं एडीमा के प्रमुख लक्षण?
 
  •  पैरों में लगातार सूजन
  • वजन अचानक बढ़ना
  •  त्वचा का खिंचाव, सांस लेने में तकलीफ
  • जल्दी थकान 
  • चलने-फिरने में परेशानी होना 

ये दिक्कत जब ज्यादा बढ़ जाती है तो कुछ मामलों में जूते या चप्पल अचानक टाइट लगने लगते हैं, जो शरीर में पानी जमा होने का संकेत होता है।

 
विज्ञापन
heart failure symptoms in hindi pair mein swelling kyon aati hai what is Edema disprj
पैरों में सूजन और हार्ट फेलियर का संबंध क्या है? - फोटो : Adobe Stock
लक्षण दिखें तो क्या करें?

अगर आपको पैरों में बार-बार सूजन, सांस लेने में दिक्कत या असामान्य थकान महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नमक का सेवन कम करें, नियमित व्यायाम करें और वजन को नियंत्रित रखें। एडीमा के लक्षण दिखने पर खुद से दवा लेने से बचें और मेडिकल सलाह के अनुसार ही इलाज कराएं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed