सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dehydration Symptoms: ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 18 Mar 2026 09:53 AM IST
सार

Common Signs Of Dehydration: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो ये बताते हैं कि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है।

विज्ञापन
5 common signs of dehydration in hindi
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी - फोटो : अमर उजाला
Common Signs Of Dehydration: गर्मी का मौसम आते ही शरीर पर इसका असर साफ दिखाई देने लगता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। 


ऐसे में ये हर किसी को समझने की जरूरत है कि शरीर हमें कई संकेत देता है, जिनसे पता चलता है कि हमें तुरंत पानी या तरल पदार्थों की जरूरत है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोगों को इसकी पहचान करना बेहद जरूरी होता है।

तो अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो ऐसे में जरूरी है कि हम इन संकेतों को पहचानें और समय पर शरीर को हाइड्रेट रखें, ताकि गर्मी के इस मौसम में स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।
Trending Videos
5 common signs of dehydration in hindi
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी - फोटो : Adobe Stock

1. बार-बार प्यास लगना
 
  • अगर आपको बार-बार प्यास लग रही है, तो ये शरीर का सबसे पहला संकेत होता है कि उसे पानी की जरूरत है। 
  • जब शरीर में पानी कम हो जाता है, तो दिमाग प्यास का संकेत देता है ताकि आप तरल पदार्थ का सेवन करें। 
  • अगर आप प्यास लगने के बाद भी पानी नहीं पीते, तो डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है।
  • कई बार पानी न पीने से आपकी दिक्कतें कई गुना बढ़ जाती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 common signs of dehydration in hindi
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी - फोटो : Adobe Stock
 2. मुंह और गला सूखना
  • पानी की कमी होने पर मुंह में लार बनना कम हो जाता है, जिससे गला और मुंह सूखा महसूस होता है। 
  • ये न सिर्फ असहज होता है, बल्कि बोलने और खाने में भी परेशानी पैदा कर सकता है। 
  • लगातार सूखापन बने रहना इस बात का संकेत है कि शरीर को तुरंत हाइड्रेशन की जरूरत है।

 
5 common signs of dehydration in hindi
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी - फोटो : Adobe Stock
 3. गहरे रंग का पेशाब आना
 
  • सामान्य स्थिति में पेशाब का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन अगर यह गहरा पीला या नारंगी दिखे, तो यह डिहाइड्रेशन का संकेत है। 
  • शरीर पानी की कमी होने पर कम मात्रा में और अधिक पेशाब बनाता है, जिससे उसका रंग गहरा हो जाता है।

 
विज्ञापन
5 common signs of dehydration in hindi
ये 5 संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में है पानी की कमी - फोटो : Adobe Stock
4. थकान और कमजोरी महसूस होना
 
  • पानी की कमी से शरीर की ऊर्जा पर असर पड़ता है। 
  • जब शरीर ठीक से हाइड्रेट नहीं होता, तो ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है।
  • कम पानी के सेवन से ही थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होने लगती है। 
  • ये स्थिति रोजमर्रा के कामों को भी मुश्किल बना सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed