{"_id":"609d100f8ebc3e374e680c27","slug":"cancer-patients-should-know-this-things-before-vaccination-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर के मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले पता होना चाहिए ये जरूरी बातें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कैंसर के मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले पता होना चाहिए ये जरूरी बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Thu, 13 May 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
वैक्सीन और थेरेपी का प्रबंधन करें
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically Reviewed by Dr. Shikhar Sanotiya
डॉ शिखर सनोतिया, कैंसर रोग विशेषज्ञ,
महाराजा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अहमदाबाद
डिग्री-एमबीबीएस, एमडी, डीएनबी
अनुभव- 13 वर्ष
कैंसर के मरीजों की रोग- प्रतिरोधक क्षमता पहले ही बहुत कमजोर होती है। ऐसे में बिल्कुल भी सही नहीं है कि वे कोरोना वैक्सीन लगवाने में लापरवाही दिखाएं लेकिन कैंसर का उपचार भी एकदम सामान्य नहीं होता है। इसके लिए अलग- अलग थेरेपी की जाती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि कैंसर के मरीजों को पहले से पता हो कि वे कब और किस तरह से वैक्सीन और थेरेपी का प्रबंधन करें ताकि उनके शरीर को किसी प्रकार का कोई नुकसान न पहुंचे। अगली स्लाइड्स से कैंसर के मरीज जानिए कोरोना वैक्सीन से जुड़े संशयों का समाधान।
2 of 7
अपनी सर्जरी की तारीख को आगे बढ़ा लें
- फोटो : istock
वैक्सीन के ठीक बाद नहीं हो सकती सर्जरी
यदि आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं और आने वाले दो-तीन दिन बाद आपकी सर्जरी होना है तो आप वैक्सीन नहीं ले सकते हैं या श्रेष्ठ होगा कि आप अपनी सर्जरी की तारीख को आगे बढ़ा लें। क्योंकि वैक्सीन लगने पर बुखार आने की संभावनाएं रहती हैं और ऐसे में सर्जरी होना संभव भी नहीं है।
3 of 7
वे सीधा वैक्सीन नहीं ले सकते
- फोटो : social media
जिनका स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हो रहा हो
वे मरीज जिनका स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हो रहा हो, रक्त कोशिकाओं की कमी हो, वे सीधा वैक्सीन नहीं ले सकते। इस विषय में उन्हें अपने चिकित्सक से परामर्श लेना होगा क्योंकि वे आपके शरीर को बेहतर ढंग से जानते हैं और उनके द्वारा सुझाइ गई समय सीमा में आपको वैक्सीन लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सही समय पर वैक्सीन ले लें
- फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर मरीज के परिजनों को
जिनके घर में कोई कैंसर का मरीज है तो उनके लिए बहुत जरूरी है कि वे सही समय पर वैक्सीन ले लें क्योंकि कैंसर के मरीज की रोग-प्रतिरोधक क्षमता पहले ही बहुत कमजोर है और यदि आप वैक्सीन लेने में लापरवाही कर रहे हैं तो बिल्कुल संभव है कि आपके माध्यम से उनतक कोरोना का संक्रमण फैल जाए इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए आप वैक्सीन जरूर लें।
विज्ञापन
5 of 7
वैक्सीनेशन सेंटर पर जाते वक्त अपना ध्यान रखें
- फोटो : social media
यदि रेडिएशन थेरेपी पर हों
कैंसर में रेडिएशन थेरेपी से अधिकतर मरीजों का इलाज होता है। ऐसे में यदि आपकी रेडिएशन थेरेपी जारी है तो आप वैक्सीन लगवा सकते हैं, आपकी किसी तरह की समस्या नहीं होगी। वैक्सीनेशन सेंटर पर जाते वक्त अपना ध्यान रखें। हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें और डबल मास्क लगाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।