फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: वेट लॉस करना हो या फिर पाचन को रखना हो ठीक, ये असरदार औषधि कर सकती है आपकी मदद

Mon, 19 Oct 2026 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Oct 2026 09:30 AM IST
सार

इलायची एक सुगंधित मसाला है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण वाले प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं। कुछ शुरुआती शोध ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताते हैं।  संतुलित आहार, व्यायाम और अच्छी नींद वजन नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Cardamom for Weight Loss Potential Benefits and Important Facts
वेट लॉस - फोटो : Amarujala.com/AI

खानपान में गड़बड़ी, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव जैसी स्थितियों के कारण सभी उम्र के लोगों में वजन बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मोटापा केवल शरीर की बनावट को खराब नहीं करता, बल्कि इससे टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में वजन को नियंत्रित रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम  दोनों  पर ध्यान देना जरूरी है।



हमारी रसोई में मौजूद कुछ मसाले सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, इलायची इन्हीं में से एक है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। जबकि कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि इलायची के सेवन से मेटाबॉलिक हेल्थ में भी सुधार हो सकता है। मेटाबॉलिक हेल्थ ठीक रहने से वजन घटाने या शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।

क्या आप रोजाना इस चमत्कारी औषधि का सेवन कर रहे हैं?

Trending Videos
Cardamom for Weight Loss Potential Benefits and Important Facts
वेट लॉस में इलायची के फायदे - फोटो : Freepik.com

वजन घटाने में इलायची के लाभ

इलायची में एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाले कई प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं। कुछ अध्ययनों में इसके सेवन से ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और सूजन से जुड़े कुछ संकेतकों में सुधार देखा गया है। हालांकि, इलायची सीधे शरीर की चर्बी नहीं घटाती  या मेटाबॉलिज्म को इतना बढ़ा देती है कि वजन कम होने लगे।
 

  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इलायची को संतुलित आहार का हिस्सा बना सकते हैं। इसके साथ कैलोरी की मात्रा पर ध्यान देना, रोजाना चलना और नियमित व्यायाम करना भी जरूरी है।
Cardamom for Weight Loss Potential Benefits and Important Facts
पेट की समस्या होती है दूर - फोटो : Freepik.com

पाचन के लिए फायदेमंद

  • इलायची का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से पाचन संबंधी परेशानियों में किया जाता रहा है। इसकी खुशबू और स्वाद खाने को अधिक स्वादिष्ट बना सकते हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि गैस, अपच या पेट फूलने जैसी समस्याओं को दूर करने में भी इलायची का पानी लाभकारी हो सकता है। पर अगर आपको लगातार पेट की परेशानी बनी रहती है तो इसके कारणों को समझने के लिए डॉक्टर से मिलकर जांच जरूर करा लें। पेट की दिक्कतों के कुछ सामान्य लक्षण कई बार बड़ी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। 


ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत
 

  • मानव अध्ययनों में इलायची के सेवन से ब्लड प्रेशर और कुछ मेटाबॉलिक संकेतकों में संभावित लाभ भी देखे गए हैं। इलायची को आहार का हिस्सा बनाकर ये लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए नमक का सेवन कम करना, नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cardamom for Weight Loss Potential Benefits and Important Facts
इलायची के फायदे - फोटो : Freepik.com

इन बातों को भी जानिए

आप सुबह पानी में भिगोई हुई 2-3 हरी इलायची का सेवन कर सकते हैं या इसके दानों को चाय और भोजन में मिला सकते हैं।  खाली पेट इसका सेवन करना या रात को खाने से वजन घटने और नींद बेहतर होने की गारंटी नहीं है। वजन नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त नींद और नियमित दिनचर्या पर भी ध्यान दें।
 

  • जिन लोगों को इलायची खाने से एलर्जी या पेट में परेशानी होती है, उन्हें इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। किसी विशेष बीमारी या नियमित दवाओं की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed