{"_id":"609267898ebc3ed1e7670cfc","slug":"coronavirus-update-corona-has-been-infected-before-taking-the-vaccine-second-dose-so-know-what-to-do-with-a-specialist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: दूसरी डोज लेने से पहले हो गए हैं संक्रमित, तो विशेषज्ञ से जानें क्या करें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वैक्सीन: दूसरी डोज लेने से पहले हो गए हैं संक्रमित, तो विशेषज्ञ से जानें क्या करें
कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन देश में संक्रमित मरीजों की संख्या लाखों में सामने आ रही है, जो सभी का डरा रही है। हालांकि, बढ़ते संक्रमण के बीच देश में वैक्सीनेशन यानी टीकाकरण का काम भी चल रहा है। जहां पहले 44 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लग रही थी, तो वहीं अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। तो चलिए आपको वैक्सीन को लेकर कुछ खास बातें बताते हैं, जो आपके बेहद काम की हैं।
2 of 5
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
थोड़े समय बाद इन लोगों को लगानी चाहिए वैक्सीन
दरअअस, जिन लोगों की प्लेटलेट्स कम हैं या फिर जिन्होंने स्टेरॉइड ट्रीटमेंट लिया है, उन्हें कुछ समय बाद वैक्सीन लेनी चाहिए। वहीं, जो लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए थे और अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, उन्हें ठीक होने के कम से कम तीन-चार सप्ताह बाद कोरोना वैक्सीन लेनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी या प्लाज्मा थैरेपी दी गई है। ऐसे लोगों को भी थोड़ा रूककर वैक्सीन लेनी चाहिए।
3 of 5
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
इन लोगों को वैक्सीन लेने से बचना चाहिए
-कोवैक्सीन का निर्माण भारत बायोटेक ने किया है। कंपनी ने अपनी फैक्टशीट में कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को वैक्सीन के किसी विशेष इनग्रिडिएंट से एलर्जी है, तो उन्हें ये वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए।
-कंपनी की तरफ से फैक्टशीट में ये भी कहा गया कि जिन लोगों को पहली डोज के बाद रिएक्शन सामने आ रहे हैं, तब भी ये वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए।
-फैक्टशीट में गर्भवती महिलाओं और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी कोवैक्सीन नहीं देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वैक्सीन
- फोटो : PTI
पहली डोज के बाद हो गए हैं संक्रमित, तो क्या करें
कई लोगों के साथ ये दिक्कत भी देखी जा रही है कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तो ले ली है, लेकिन इसके बाद वो इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो ऐसी स्थिति में आपको पहले तो ठीक होना है और फिर वैक्सीन लेने से पहले चार-आठ सप्ताह तक का इंतजार करें। इसके बाद ही कोरोना की वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वैक्सान है जरूरी
डॉक्टर, विशेषज्ञ और डब्ल्यूएचओ तक ने इस बात को साफ किया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हर व्यक्ति को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप वैक्सीन लेने के बाद मास्क न पहनें, फालूत बाहर घूमें, सामाजिक दूरी न अपनाएं, सैनिटाइजर का इस्तेमाल न करें। वैक्सीन लेने के बाद भी आपको इन बातों का खास ध्यान रखना है।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।