सब्सक्राइब करें

Covid-19: बीत गए पांच साल, पर अब भी कोरोना की उत्पत्ति बनी हुई है राज, डब्ल्यूएचओ ने दी अहम जानकारी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Jul 2025 03:50 PM IST
सार

  • 5 साल बाद तक, अब भी वैज्ञानिकों की टीम इस बात का पता लगाने के लिए जुटी हुई है कि कोरोना आखिर शुरू कैसे हुआ, क्या ये मानव निर्मित था?
  • डब्ल्यूएचओ ने एक रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने के प्रयास जारी हैं, हालांकि ये अब भी अधूरे हैं।

विज्ञापन
covid 19 origin mystery corona virus origin latest news and updates in hindi
कोविड 19- कैसे फैला था ये वायरस - फोटो : Freepik.com

Origins of COVID-19: दिसंबर 2019 के आखिरी के दिनों में दुनियाभर में पहली बार सार्स-सीओवी-2 वायरस (कोरोनावायरस) के फैलने की खबरें सामने आईं। ये वायरस तब तक लोगों के लिए बिल्कुल नया और अनजान था। देखते ही देखते मार्च-अप्रैल 2020 तक वायरस का संक्रमण कई देशों में फैल गया। साल 2020-2022 तक कोरोना की लहरें काफी प्रभावी और गंभीर समस्याकारक रहीं, हालांकि समय के साथ इसकी गंभीरता कम होती गई और अब ये वायरस फ्लू की ही तरह सामान्य बनकर रह गया है। 



डॉक्टर कहते हैं, कोरोना वायरस हमारे आसपास हमेशा मौजूद रहता है और समय के साथ म्यूटेशन के कारण ये फिर से एक्टिव हो जाता है। भविष्य में इसके और नए वैरिएंट्स और नई लहरों की आशंकाओं को इग्नोर नहीं किया जा सकता है, इसलिए सबसे जरूरी है कि हम कोरोना के साथ ही रहना सीख लें।

कोरोनावायरस से सेहत पर होने वाले प्रभाव, इसके खतरे और बचाव के बारे में अब तक हम काफी कुछ समझ चुके हैं। हालांकि एक सवाल जो अब भी लोगों के लिए राज बना हुआ है वो है कोरोना की उत्पत्ति कैसे हुई?

Trending Videos
covid 19 origin mystery corona virus origin latest news and updates in hindi
कोरोना के मामले - फोटो : Freepik.com

कोरोना की उत्पत्ति, अब भी राज

5 साल बाद तक, अब भी वैज्ञानिकों की टीम इस बात का पता लगाने के लिए जुटी हुई है कि कोरोना आखिर शुरू कैसे हुआ, क्या ये मानव निर्मित है?

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने के प्रयास जारी हैं हालांकि ये अब भी अधूरे हैं। इस दिशा में अब भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि वायरस के कारणों का पता लगाने के लिए सभी परिकल्पनाएं टेबल पर रहनी चाहिए। टेड्रोस ने कहा, "हम चीन और अन्य देशों से अपील करते हैं जिनके पास भी कोविड-19 की उत्पत्ति के बारे में जानकारी है, वो उसे साझा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 origin mystery corona virus origin latest news and updates in hindi
कोरोना संक्रमण और इसका प्रसार - फोटो : Adobe Stock Photos

क्या कहता है डब्ल्यूएचओ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार कुछ नई जानकारियां जरूरी मिली हैं, पर महामारी की उत्पत्ति का स्रोत अब भी अज्ञात है। रिपोर्ट के अनुसार डब्ल्यूएचओ ने चीन से कई अहम जानकारियां मांगी थीं, जिनमें 2019 के अंत में संक्रमित लोगों के जैविक नमूने, वुहान की मंडियों में बिकने वाले जानवरों की सूची व वहां की प्रयोगशालाओं की सुरक्षा प्रक्रियाएं शामिल थीं। पर, चीन ने ये सूचनाएं साझा नहीं कीं। इससे जांच अधूरी रह गई।

covid 19 origin mystery corona virus origin latest news and updates in hindi
कोरोना के बारे में अब भी बहुत कुछ जानना बाकी - फोटो : Freepik.com

अब भी जारी है खोज

डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने  कहा, अब तक 52 बैठकों और सैकड़ों दस्तावेज व शोध रिपोर्टों का अध्ययन करने के बावजूद रिपोर्ट यह निष्कर्ष नहीं दे पाई कि वायरस की उत्पत्ति का असली कारण क्या था?

 डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस ने कहा कि यह एक गहन वैज्ञानिक प्रयास रहा है, पर आज भी हम उस मूल बिंदु तक नहीं पहुंच सके हैं। सभी संभावनाएं खुली हैं।,यह वायरस या तो जानवरों से इंसानों में फैला या फिर किसी लैब से बाहर निकला। हम चीन से फिर अपील करते हैं कि यदि उसके पास कोई नई जानकारी हो तो उसे दे ताकि भविष्य में इस तरह की महामारियों से बचा जा सके।

गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ ने जांच समाप्त नहीं की है। यदि भविष्य में कोई नई जानकारी सामने आती है तो विशेषज्ञों का समूह उसका अध्ययन करेगा।



---------------
स्रोत
WHO Scientific advisory group issues report on origins of COVID-19


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed