फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: रसोई में रखा ये हरा पत्ता है सेहत का खजाना, शुगर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक के लिए फायदेमंद

Mon, 05 Oct 2026 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Oct 2026 09:30 AM IST
सार

करी पत्ता भारतीय रसोई का आम हिस्सा है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर और पौधों के यौगिक इसे सेहत की दृष्टि से उपयोगी बनाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों पर शोध हुआ है। करी पत्ते को ब्लड शुगर, पाचन व हृदय स्वास्थ्य से जुड़े फायदों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।

विज्ञापन
Curry Leaves Benefits for Blood Sugar, Digestion and Heart Health
करी पत्ते के फायदे - फोटो : Amar Ujala

हमारे किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिन्हें हम रोज इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उनके फायदों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। करी पत्ता भी ऐसी ही चीज है। भारतीय खान-पान में इसका इस्तेमाल लंबे समय से तड़के और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। इसकी खास खुशबू और स्वाद खाने को अलग पहचान देते हैं, लेकिन बात सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है।



इसकी खुशबू और स्वाद से तो लगभग हर कोई परिचित है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा-सा पत्ता पोषक तत्वों और कई पौधों से मिलने वाले यौगिकों का स्रोत भी है? 

करी पत्ते पर हुए शोध में ब्लड शुगर, पाचन, हृदय स्वास्थ्य और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़े संभावित फायदों का पता चलता है। आइए जानते हैं करी पत्ते को डाइट में शामिल करने से क्या  फायदे मिल सकते हैं?

Curry Leaves Benefits for Blood Sugar, Digestion and Heart Health
डायबिटीज कैसे करें कंट्रोल - फोटो : Freepik.com

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

करी पत्तों को शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद पाया गया है। इनमें मौजूद प्लांट बेस्ड यौगिक और फाइबर भोजन के बाद ब्लड शुगर बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। कुछ शुरुआती अध्ययनों में करी पत्ते के अर्क से ग्लूकोज कंट्रोल और इंसुलिन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर संभावित लाभ देखने को मिले हैं। जिन लोगों का शुगर अक्सर बढ़ा रहता है उन्हें खाली पेट कुछ पत्तियों का सेवन करने से लाभ मिल सकता है।

Curry Leaves Benefits for Blood Sugar, Digestion and Heart Health
हार्ट के लिए फायदे - फोटो : adobe stock images
 हृदय की सेहत के लिए लाभकारी

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। 
 
  • डायबिटीज की ही तरह से करी पत्ते हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। नियमित रूप से करी पत्तों का सेवन ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हृदय रोगों से बचाव के लिए इसका सेवन लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Curry Leaves Benefits for Blood Sugar, Digestion and Heart Health
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : adobe stock images

पाचन के लिए भी फायदेमंद

करी पत्ते में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के सामान्य कामकाज में मदद करता है। इसमें मौजूद कुछ यौगिकों में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण भी देखे गए हैं।

करी पत्ते कब्ज, दस्त, और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में ये मदद करते हैं। करी  पत्ते की चाय पाचन में सुधार में बहुत फायदेमंद मानी जाती है, इनमें कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो गैस और ब्लोटिंग को कम करने में सहायक हैं।

विज्ञापन
Curry Leaves Benefits for Blood Sugar, Digestion and Heart Health
करी पत्ता - फोटो : Adobe Stock

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में फायदेमंद

करी पत्ते में कई एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पाए जाते हैं। ये शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को नियंत्रित करने में भूमिका निभाते हैं। इसी वजह से करी पत्ते को त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है।
 

  • करी पत्ते को दाल, सब्जी, चटनी, पोहा और उपमा जैसी चीजों में आसानी से शामिल किया जा सकता है। अगर आप किसी बीमारी की दवा लेते हैं, तो नियमित रूप से करी पत्ता लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed