फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: अभी डायबिटीज नहीं है तो हो जाएंगे शिकार, ये आदतें बन सकती हैं आपकी दुश्मन

Mon, 05 Oct 2026 11:51 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Oct 2026 11:51 AM IST
सार

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा केवल उम्र या आनुवंशिक कारणों से नहीं बढ़ता, बल्कि जीवनशैली भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। जंक फूड, मीठे पेय, शारीरिक निष्क्रियता, लगातार तनाव, धूम्रपान जैसी आदतें जोखिम बढ़ा सकती हैं। 

विज्ञापन
Type 2 Diabetes Risk Factor know Daily Habits That May Increase Your Risk Diabetes
causes of diabetes - फोटो : Amarujala.com/AI

डायबिटीज को दुनियाभर के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम माना जाता है, अब कम उम्र वाले भी इसका शिकार हो रहे हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि भारत इस रोग के बड़े संकट का सामना कर रहा है। अनुमानों के अनुसार, देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और लाखों अन्य लोग प्री-डायबिटीज की स्थिति में होने के कारण जोखिम में हैं।



टाइप-2 डायबिटीज को अक्सर ऐसी बीमारी माना जाता है जो उम्र बढ़ने के साथ होती है, लेकिन अब कम उम्र में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। इसकी वजह सिर्फ आनुवंशिकता या उम्र नहीं है। हम दिनभर क्या खाते हैं, कितना चलते-फिरते हैं, कितनी नींद लेते हैं, इन सभी का असर शरीर के ब्लड शुगर और इंसुलिन पर पड़ता है।

अच्छी बात यह है कि इनमें से कई चीजें हमारे नियंत्रण में होती हैं। आइए जान लेते हैं कि कौन सी आदतें इस बीमारी का खतरा बढ़ाती जा रही हैं?

Type 2 Diabetes Risk Factor know Daily Habits That May Increase Your Risk Diabetes
खान-पान को लेकर सावधानी - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम रोजाना जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं जिनसे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। समय रहते अगर इन आदतों में सुधार कर लिया जाए तो आप इस रोग के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं रोजमर्रा की वे कौन-सी आदतें हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना आगे चलकर भारी पड़ सकता है।

ज्यादा जंक फूड और मीठे पेय की आदत

फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स, मीठे पेय और ज्यादा चीनी वाली चीजों का नियमित सेवन वजन बढ़ा सकता है। इससे इंसुलिन प्रतिरोध का खतरा बी बढ़ता है। इसकी जगह फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ बेहतर खाने चाहिए। अगर आपको अभी शुगर की बीमारी नहीं है और जंक फूड और मीठे पेय ज्यादा खाते हैं तो इससे भविष्य में आपको खतरा हो सकता है।

Type 2 Diabetes Risk Factor know Daily Habits That May Increase Your Risk Diabetes
दिनभर बैठे रहना सेहत के लिए नुकसानदायक - फोटो : Adobe Stock Photos
दिनभर बैठे रहना नुकसानदायक

लंबे समय तक बैठे रहने और एक्सरसाइज न करने से वजन बढ़ने और इंसुलिन संवेदनशीलता घटने का खतरा रहता है। नियमित शारीरिक गतिविधि शरीर को इंसुलिन का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद करती है।
 
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तेज गति से चलना, साइकिलिंग, तैराकी या दूसरी मध्यम स्तर की गतिविधियां आपके लिए उपयोगी हो सकती हैं। 
  • सामान्य तौर पर वयस्कों के लिए हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Type 2 Diabetes Risk Factor know Daily Habits That May Increase Your Risk Diabetes
स्ट्रेस का सेहत पर असर - फोटो : adobe stock images

लगातार तनाव में रहते हैं आप?

तनाव को केवल मानसिक परेशानी समझकर नजरअंदाज न करें। लंबे समय तक तनाव रहने पर शरीर में कोर्टिसोल और दूसरे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ सकते हैं। ये हार्मोन शरीर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं। लंबे समय तक तनाव और खराब नींद जैसी स्थितियां इंसुलिन संवेदनशीलता और वजन पर भी असर डाल सकती हैं। इसलिए अगर आप लगातार तनाव, बेचैनी या मानसिक दबाव में रहते हैं, तो इससे भी भविष्य में डायबिटीज का जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन
Type 2 Diabetes Risk Factor know Daily Habits That May Increase Your Risk Diabetes
धूम्रपान के खतरे - फोटो : Adobe Stock Photos

धूम्रपान और ज्यादा शराब
 

धूम्रपान को आमतौर पर फेफड़ों और हृदय के लिए नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन इसका असर ब्लड शुगर और डायबिटीज के जोखिम पर भी पड़ सकता है।
 

  • अध्ययनों में धूम्रपान को इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ाने वाला पाया गया है जो टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है। इसी तरह शराब का ज्यादा सेवन वजन बढ़ने, लिवर और शरीर के मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इसलिए डायबिटीज से बचाव के लिए धूम्रपान और शराब छोड़ना महत्वपूर्ण जरूरी हैं। 

 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed