{"_id":"6a683c824fecd6512a06c7c3","slug":"diet-plan-for-breastfeeding-mothers-in-hindi-new-mom-weight-loss-plan-2026-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Mom Diet Plan: स्तनपान कराने वाली मां क्या खाएं और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट की सलाह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
New Mom Diet Plan: स्तनपान कराने वाली मां क्या खाएं और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
Tue, 28 Jul 2026 11:19 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:19 AM IST
सार
New Mom Diet Plan: अगर आपकी हाल ही में डिलीवरी हुई है, तो आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत है। हम यहां आपको बताएंगे कि ऐसी महिला, जो स्तनपान करा रही हां, तो उनकी डाइट कैसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
स्तनपान कराने वाली माताओं की डाइट कैसी होनी चाहिए?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
New Mom Diet Plan: बच्चे के जन्म के बाद मां के शरीर को रिकवरी के साथ-साथ नवजात को पूरा पोषण देने की भी जिम्मेदारी निभानी होती है। ऐसे में स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी हो जाता है। इस दौरान मां जो भी खाती-पीती है, उसका असर न केवल उसकी सेहत बल्कि स्तन दूध की गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है। कई नई मांएं जल्दी वजन कम करने के लिए डाइटिंग शुरू कर देती हैं, लेकिन यह तरीका नुकसानदायक हो सकता है।
स्तनपान कराने वाली माताओं की डाइट कैसी होनी चाहिए?
- फोटो : AI
स्तनपान कराने वाली माताओं की डाइट कैसी होनी चाहिए?
1. प्रोटीन से भरपूर भोजन लें
डिलीवरी के बाद शरीर की रिकवरी और स्तन दूध के निर्माण के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। अपनी डाइट में दाल, पनीर, अंडा, दूध, दही, चिकन, मछली, सोया और राजमा जैसी चीजें शामिल करें।
2. पर्याप्त कैलोरी लें
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए भोजन छोड़ने या बहुत कम कैलोरी लेने से बचें। संतुलित मात्रा में पौष्टिक भोजन करें।

3. कैल्शियम और विटामिन D का सेवन बढ़ाएं
हड्डियों को मजबूत रखने और बच्चे के विकास के लिए दूध, दही, पनीर, तिल, रागी और धूप से मिलने वाला विटामिन D जरूरी है।
4. आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाएं
डिलीवरी के बाद खून की कमी को पूरा करने के लिए पालक, चुकंदर, गुड़, किशमिश, अनार, हरी पत्तेदार सब्जियां और दालों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्तनपान कराने वाली माताओं की डाइट कैसी होनी चाहिए?
- फोटो : AI
5. हेल्दी फैट्स शामिल करें
अखरोट, बादाम, अलसी के बीज, चिया सीड्स और ओमेगा-3 से भरपूर मछली जैसे खाद्य पदार्थ मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हैं।
6. खूब पानी पिएं
स्तनपान के दौरान शरीर में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। रोजाना 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं। नारियल पानी, छाछ और सूप भी अच्छे विकल्प हैं।
विज्ञापन
स्तनपान कराने वाली माताओं की डाइट कैसी होनी चाहिए?
- फोटो : AI
7. मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं
फल और सब्जियां विटामिन, मिनरल और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। ये कब्ज की समस्या को कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
8. साबुत अनाज का सेवन करें
ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस, मल्टीग्रेन आटा और बाजरा जैसे साबुत अनाज लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं और पाचन भी बेहतर रखते हैं।