{"_id":"5aa8db5a4f1c1b01768b528c","slug":"divyanka-tripathi-post-injury-workout-video-will-inspire-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी की सुपरस्टार दिव्यांका के वर्कआउट का ये वीडियो आपको भी देगा Fitness Goal...","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
टीवी की सुपरस्टार दिव्यांका के वर्कआउट का ये वीडियो आपको भी देगा Fitness Goal...
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
divyanka tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह स्लिप डिस्क की शिकायत के बावजूद खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज कर रही हैं।
divyanka tripathi
दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने अपने फैंस के लिए मैसेज भी लिखा है। दिव्यांका ने लिखा है, 'आपकी स्लिप डिस्क की तकलीफ हर बार आपको जीरो कर देती है, अपने फिटनेस रूटीन से उसका जवाब दो, आपका मन इसे छोड़ देने के लिए कहेगा लेकिन आप अपने रूटीन को आसानी से ना छोड़ें। जीरो साइज पर नहीं, फिट रहने पर ध्यान दें और मुश्किलों से लड़ें।'
divyanka tripathi
मैसेज में दिव्यांका ने आगे फैंस को एक बात का ख्याल रखने के लिए कहा है, 'प्रेजेंटेशन के लिए वीडियो में वर्कआउट को बहुत स्पीड में दिखाया गया है, लेकिन जब आप इस वर्कआउट को करें तो आराम से करें खासतौर पर तब, जब आपको पीठ दर्द की शिकायत हो।'
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on
विज्ञापन
विज्ञापन
divyanka tripathi
आपको बता दें कि रियलिटी डांस शो नच बलिए 8 में दिव्यांका एक डांस मूव के दौरान स्लिप डिस्क का शिकार हुईं थीं। स्लिप डिस्क की शिकायत के बावजूद उन्होंने अपने फिटनेस रूटीन पर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ने दिया।