फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: ग्रीन-टी पीते हैं फिर भी नहीं घट रहा वजन? डॉक्टर ने बताया कहां हो रही गलती

Sat, 18 Jul 2026 07:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Jul 2026 07:43 PM IST
सार

बहुत से लोग ग्रीन-टी को वेट लॉस की दवा मानने लगे हैं। कई लोग तो बिना अपनी डाइट बदले और बिना किसी एक्सरसाइज के सिर्फ ग्रीन टी के भरोसे वजन कम करने की उम्मीद करते हैं। क्या वास्तव में ये लाभकारी है?

विज्ञापन
do green tea reduce weight know vajan kam karne ka tarika in hindi
वजन क्यों नहीं हो रहा कम? - फोटो : Amarujala.com/AI

बढ़ता वजन-मोटापा मौजूदा समय की सबसे आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, इसे कई गंभीर क्रॉनिक बीमारियों का कारण माना जाता रहा है। अधिक वजन न केवल गठिया का खतरा बढ़ा देता है, बल्कि इससे डायबिटीज, हृदय रोग, फैटी लिवर और कई तरह के कैंसर का भी खतरा हो सकता है। यही कारण है कि डॉक्टर सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। वेट लॉस के लिए कई लोग ग्रीन-टी का सेवन करते हैं, क्या वास्तव में इससे वजन कम होता है?



सोशल मीडिया पर फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स से लेकर जिम ट्रेनर तक, हर कोई वजन घटाने के लिए ग्रीन-टी को आसान तरीका बताता है।  ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन को कुछ अध्ययनों में फैट लॉस में फायदेमंद बताया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह समझना जरूरी है कि ग्रीन टी कोई जादुई पेय नहीं है। 

 ग्रीन टी क्या सच में वेट लॉस करती है या नहीं? आइए जान लेते हैं।

do green tea reduce weight know vajan kam karne ka tarika in hindi
मोटापे का खतरा - फोटो : Adobe Stock

क्यों नहीं घट रहा वजन?

डॉक्टर कहते हैं, वेट लॉस का कोई शार्ट कट नहीं है। इसके लिए लाइफस्टाइल और खानपान दोनों में सुधार जरूरी है। इतना ही नहीं वेट लॉस एक दिन या एक महीने में नहीं हो सकता, इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहने की जरूरत है।
  
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन करते हैं, दिनभर बैठे रहने की आदत है, नींद पूरी नहीं होती और शारीरिक गतिविधि कम है, तो सिर्फ ग्रीन टी पीने से वजन कम नहीं होगा।
 

  • इसके अलावा, हर व्यक्ति के शरीर पर ग्रीन टी का असर अलग-अलग हो सकता है। 
  • जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पीने से एसिडिटी, बेचैनी, नींद की समस्या और आयरन के अवशोषण में कमी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। 
do green tea reduce weight know vajan kam karne ka tarika in hindi
ग्रीन-टी से वेट लॉस - फोटो : Freepik.com

ग्रीन-टी आखिर वजन घटाने में कैसे मदद करती है? 

ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन और कैफीन शरीर के मेटाबॉलिज्म को हल्का बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न कर पाता है। 
 

  • इसके अलावा यह फैट ऑक्सीडेशन यानी शरीर में जमा फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने की प्रक्रिया को भी कुछ हद तक तेज कर सकती है। 
  • हालांकि इसका प्रभाव सीमित होता है और यह अकेले तेजी से वजन कम नहीं करती। 
  • जिन लोगों की डाइट संतुलित होती है, नियमित एक्सरसाइज करते हैं, उनमें ग्रीन टी का फायदा अपेक्षाकृत बेहतर देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
do green tea reduce weight know vajan kam karne ka tarika in hindi
ग्रीन-टी पीते हैं आप? - फोटो : Freepik.com

सिर्फ ग्रीन-टी पीने से नहीं कम होगा वजन

आहार विशेषज्ञ पूजा शर्मा कहती हैं, अगर आप दिनभर जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, तली-भुनी चीजें और जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं, तो केवल ग्रीन टी कोई चमत्कार नहीं करेगी। 
 

  • वजन कम करने के लिए जितनी कैलोरी ले रहे हैं, उससे अधिक कैलोरी बर्न करना जरूरी है। ग्रीन टी इस प्रक्रिया में मदद कर सकती है, लेकिन अगर खानपान और जीवनशैली ठीक नहीं है तो वेट लॉस मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
do green tea reduce weight know vajan kam karne ka tarika in hindi
वेट लॉस के लिए व्यायाम जरूरी - फोटो : Adobe Stock

ग्रीन-टी के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

डॉक्टर कहते हैं, वेट लॉस करने के लिए ग्रीन टी ले रहे हैं तो साथ ही साथ दिनचर्या में भी बदलाव करें।
 

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि करें। सप्ताह में दो से तीन दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें।
  • पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, साबुत अनाज, फल और सब्जियों का सेवन जरूरी है। 
  • मीठे पेय, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड और देर रात खाने की आदत कम करना भी महत्वपूर्ण है। 
  • वेट लॉस के लिए अच्छी नींद और तनाव को नियंत्रित करना भी जरूरी है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed