फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन घरेलू उपायों से अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करें, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

Fri, 21 Feb 2020 07:19 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 21 Feb 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Easy Ways to Lower Blood Sugar Levels home remedy for diabetes 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक हर किसी को अपनी चपेट में ले रही है। खराब जीवनशैली और अनियमित खानपान की वजह से लोग तेजी से डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि अगर आप अपनी जीवनशैली में सुधार कर लें तो डायबिटीज से बच सकते हैं। डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए आपको ऐसी चीजें खानी होती हैं जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को न बढ़ाए और न ही घटाए, यानि की एक निश्चित स्तर पर रखे। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए आप यह काम कर सकते हैं...



 
Easy Ways to Lower Blood Sugar Levels home remedy for diabetes 
मधुमेह - फोटो : social media

डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए आपको फलों का सेवन करना चाहिए। अनानास और खरबूजे को छोड़कर ज्यादातर फलों में ग्लूकोज का स्तर 55 या फिर इससे कम होता है। फलों में खूब पानी और फाइबर होता है, इसके अलावा प्राकृतिक तौर पर शुगर भी होती है, ऐसे में फलों के जूस पीने से आप स्वस्थ्य भी रहेंगे और आपका ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित भी रहेगा। आप ब्लूबेरी, अंगूर और सेब का सेवन करें क्योंकि इससे आपको टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम बेहद कम रहेगा।

Easy Ways to Lower Blood Sugar Levels home remedy for diabetes 
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

लहसुन के सेवन से ब्लड शुगर स्तर नियंत्रित रहता है। लहसुन खाने से आपके शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और ब्लड शुगर कम होता है। साल 2013 में हुए एक अध्ययन में बताया गया था कि टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित साठ मरीजों ने हर रोज दिन में दो लहसुन खाए और एक हफ्ते में उनका ब्लड शुगर का स्तर एकदम ठीक स्तर पर आ गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Ways to Lower Blood Sugar Levels home remedy for diabetes 
डायबिटीज

इसके अलावा अगर आप अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो तुलसी की पत्तियां खाएं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता है और ये आसानी से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करती हैं। दरअसल, तुलसी के पत्तों में ऐसे कई तत्व होते हैं जो कि शरीर के बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय बना सकते हैं। ऐसे में आप तुलसी की पत्तियों का रस निकालकर या फिर इनको ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं। आपका डायबिटीज नियंत्रित रहेगा।
 

विज्ञापन
Easy Ways to Lower Blood Sugar Levels home remedy for diabetes 
डायबिटीज

दालचीनी के सेवन से भी डायबिटीज नियंत्रण में रहता है। दालचीनी आपके शरीर के ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करती हैं। आप गुनगुने पानी में दालचीनी का सेवन कर सकते हैं।

नोट: डायबिटीज होने पर डॉक्टर का परामर्श जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed