Symptoms of Excess Sodium: नमक हम सभी के भोजन का एक जरूरी हिस्सा है। नमक का सेवन जब तक संतुलित मात्रा में की जाती है वो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन जब कुछ लोग नमक का अधिक सेवन करने लगते हैं तो ये शरीर में कई गंभीर खतरे पैदा कर सकती है। इसका सबसे बड़ा असर हमारे ब्लड प्रेशर पर देखने को मिलता है।
Health Tips: सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं अधिक नमक खाने से ये नुकसान भी होते हैं, यहां जानें
Effect of Salt on Kidneys: नमक का अधिक सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इसके कई साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं। एक बड़ा प्रभाव तो हमारे ब्लड प्रेशर पर देखने को मिलता है, इसके अलावा भी कई नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी पर बढ़ता है अत्यधिक दबाव
गुर्दे शरीर से अतिरिक्त सोडियम और अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करने का काम करते हैं। जब हम अधिक नमक खाते हैं, तो गुर्दे को अत्यधिक दबाव झेलना पड़ता है। यह अतिरिक्त मेहनत समय के साथ गुर्दे की कार्यक्षमता को धीरे-धीरे कमजोर कर सकती है, जिससे क्रोनिक किडनी रोग का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- Strong Immunity: अच्छी इम्यूनिटी के लिए विटामिन-सी के साथ जरूरी होते हैं पोषक तत्व, इन चीजों का करें सेवन
हड्डियों से कैल्शियम का रिसाव
अत्यधिक सोडियम का सेवन करने से शरीर कैल्शियम को मूत्र के माध्यम से बाहर निकालना शुरू कर देता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम आवश्यक है। इसकी वजह से महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) का खतरा बढ़ जाता है, जिससे हड्डियां भंगुर हो जाती हैं और टूटने की आशंका बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- Breast Cancer: स्तन कैंसर मरीजों के लिए व्रत रखना हो सकता है फायदेमंद, नए शोध में हुआ बड़ा खुलासा
मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य पर असर
शोध बताते हैं कि हाई सोडियम डाइट केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि मस्तिष्क को भी प्रभावित कर सकता है। अत्यधिक नमक से रक्त वाहिकाओं को होने वाला नुकसान मस्तिष्क तक रक्त के प्रवाह को कम कर सकता है, जिससे स्मृति हानि और एकाग्रता में कमी की समस्या हो सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय को रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हृदय फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि नमक का अधिक सेवन करने से पेट के कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है, क्योंकि नमक पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।