सब्सक्राइब करें

Weight Loss Tips: सोते-सोते आसानी से घटाएं वजन, व्यायाम और डाइट की नहीं पड़ेगी जरूरत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 08 Aug 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
Health News Weight Loss Tips 5 Way to Lose Weight While Sleeping in Hindi
सोते सोते घटाएं वजन - फोटो : iStock

Weight Loss Tips: खराब लाइफस्टाइल और खान पान के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो जाती है। अधिकतर लोगों का वजन बढ़ जाता है। मोटापा एक आम समस्या है, जिससे कोई भी ग्रसित हो सकता है। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान कई लोग वजन बढ़ने से परेशान हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए तरह तरह के प्रयास कर रहे हैं। मोटापा घटाने के लिए कई लोग जिम में पसीना बहाते हैं, तो कुछ लोग खानपान पर नियंत्रण करना शुरू कर देते हैं। व्यायाम और कठिन रूटीन फॉलो करना इतना आसान नहीं होता। वजन घटाने के लिए मन पर नियंत्रण और शरीर को मेहनत के लिए तैयार करना पड़ता है। ऐसे में लोग वेट लाॅस करने की प्रक्रिया तो शुरू करते हैं लेकिन बाद में इसे लंबे समय तक जारी नहीं रख पाते। लेकिन अगर आप चाहें तो आराम से सोते सोते वजन कम कर सकते हैं। वजन कम करने का यह तरीका सबसे आसान है। अगर आपके पास वर्कआउट करने का समय नहीं है, और आप अधिक मेहनत नहीं करना चाहते, तो बिना डाइट किए भी सोकर वजन घटा सकते हैं।

Trending Videos
Health News Weight Loss Tips 5 Way to Lose Weight While Sleeping in Hindi
सोते सोते घटाएं वजन - फोटो : pixa

एक रिपोर्ट के मुताबिक, गहरी नींद में सोने वाले लोग अपना वजन कम कर सकते हैं। सोते समय सांस, पसीने और शरीर में पानी की कमी के कारण व्यक्ति का वजन 83 फीसदी तक कम हो सकता है। हर इंसान के मेटाबाॅजिल्म रेट पर यह निर्भर करता है। इसीलिए सोकर वजन कम किया जा सकता है। वजन घटाने के लिए रूटीन में सोने के तरीके के बारे में जान लें।

सोने का सही समय

इंसान रोजाना ही सोता है लेकिन सोने की अनियमितता और गलत रूटीन के कारण कई दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में रोज एक ही समय पर सोने जाएंगे। इससे आपका शरीर खास समय पर सोने के लिए तैयार हो जाएगा। सात से आठ घंटे की गहरी नींद लें। वजन कम करने में यह सहायक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health News Weight Loss Tips 5 Way to Lose Weight While Sleeping in Hindi
सोते सोते घटाएं वजन - फोटो : iStock

गहरी नींद है जरूरी

कई बार लोग सो तो जाते हैं लेकिन उनकी नींद किसी न किसी वजह से डिस्टर्ब होती है। जैसे अगर रूम में रोशनी हो या शोर हो रहा हो तो वह ठीक तरह से सो नहीं पाते। ऐसे में सोने से पहले तैयारी कर लें ताकि अच्छे से सोएं और गहरी नींद आए। इससे आपका वजन कम होगा।

Health News Weight Loss Tips 5 Way to Lose Weight While Sleeping in Hindi
सोते सोते घटाएं वजन - फोटो : istock

खाने के तुरंत बाद न सोएं

अक्सर लोग रात का डिनर करने के तुरंत बाद सोने के लिए बिस्तर पर लेट जाते हैं। ऐसे में पाचन शक्ति पर असर पड़ता है और आपका खाना पच नहीं पाता। इसलिए सोते समय आपको मेटाबाॅलिज्म बेहतर तरीके से काम नहीं करता। इसलिए खाना खाने के दो से तीन घंटों के अंतराल में सोना चाहिए।

विज्ञापन
Health News Weight Loss Tips 5 Way to Lose Weight While Sleeping in Hindi
सोते सोते घटाएं वजन - फोटो : Pixabay

सोने से पहले क्या न खाएं

रात का खाना हल्का हो। कैफीन युक्त चीजों का सेवन न करें। हल्का खाना खाने से सोते समय मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है। सोने से पहले चाय कॉफी न पीएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed