फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: पिता के अंतिम संस्कार में जा रहे बेटे की हार्ट अटैक से मौत; हृदय के स्वास्थ्य को लेकर आप कितने सावधान?

Mon, 24 Mar 2025 07:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Mar 2025 07:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश से हार्ट अटैक के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं जिसने लोगों को काफी डरा दिया है। एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं कि कम उम्र में ही लोग इस जानलेवा स्थिति का कैसे शिकार होते जा रहे हैं? हृदय रोग और हार्ट अटैक से बचे रहने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
heart attack latest news causes Behind the Rise in Heart Attacks Among Young adults
युवाओं में बढ़ते हृदय रोगों के मामले - फोटो : Freepik.com

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 के एक मैच के दौरान सीने में दर्द होने और असहजता हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक बाएं हाथ के बल्लेबाज की हालत अभी गंभीर है। मैच के दौरान फील्डिंग करते समय उन्हें सीने में दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



रिपोर्ट में मैच रेफरी देबब्रत पॉल के हवाले से कहा गया है, 'तमीम को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी, हालांकि बाद में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।' गौरतलब है कि अभी तमीम की उम्र 38 साल है। तमीम को हार्ट अटैक हुआ है या नहीं, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

वहीं उत्तर प्रदेश से हार्ट अटैक के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं जिसने लोगों को काफी डरा दिया है। एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं कि कम उम्र में ही लोग इस जानलेवा समस्या का कैसे शिकार होते जा रहे हैं? हृदय रोग और हार्ट अटैक से बचे रहने के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं?

heart attack latest news causes Behind the Rise in Heart Attacks Among Young adults
हार्ट अटैक और इससे मौत - फोटो : Freepik.com
यूपी से हार्ट अटैक के दो चौंकाने वाले मामले
 
  • पहला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से है जहां एक युवक अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उसे हार्ट अटैक हुआ जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में पिता और बेटे दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। कानपुर निवासी लईक अहमद की तबीयत खराब होने के बाद 20 मार्च को एक निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई थी। बेटा अतीक अपने पिता के पिता के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था, इसी दौरान हार्ट अटैक से उसकी भी मौत हो गई।
 
  • दूसरा मामला बुलंदशहर जिले का है, जहां रविवार को सुबह की सैर पर निकले राष्ट्रीय लोक दल के 28 वर्षीय कार्यकर्ता की भी कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में अमित चौधरी नाम का व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। इसी दौरान वह असहज महसूस करता है और गिर जाता है। खबरों के मुताबिक डॉक्टरों ने हार्ट से मौत की पुष्टि की है।
heart attack latest news causes Behind the Rise in Heart Attacks Among Young adults
हृदय रोगों के जोखिम कारक - फोटो : Freepik.com

क्यों बढ़ रहे हैं कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले?

अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित एक अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अरविंद सिन्हा बताते हैं, हार्ट अटैक वैसे तो किसी को भी हो सकता है पर हाल के दिनों में युवाओं में इसके मामले काफी तेजी से बढ़ते देखे जा रहे हैं। आनुवंशिक स्थितियों के अलावा कुछ अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं और लाइफस्टाइल की गड़बड़ी के कारण 40 से कम उम्र के लोग बड़ी संख्या में हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
heart attack latest news causes Behind the Rise in Heart Attacks Among Young adults
हार्ट हेल्थ को लेकर बरतें ये सावधानियां - फोटो : Freepik.com

हृदय स्वास्थ्य को लेकर आप कितने सावधान?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपने हार्ट हेल्थ को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। भले ही आपकी उम्र कम है फिर भी आपको हृदय से संबंधित समस्याओं का खतरा हो सकता है।

  • हृदय स्वास्थ्य को लेकर जो सावधानियां सबसे ज्यादा जरूरी हैं उनमें ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और तनाव के स्तर को कंट्रोल रखना है।
  • ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल सीधे तौर पर हार्ट अटैक और इससे संबंधित समस्याओं का कारण बनती हैं। खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
  • इसी तरह तनाव की स्थिति ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाली हो सकती है, यही कारण है कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए स्ट्रेस को कंट्रोल रखना जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed