फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश में कोरोना नहीं कर पाया एंट्री, सरकार बोली- प्रार्थना का है असर

Thu, 20 Feb 2020 03:00 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 20 Feb 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Indonesia claims to be coronavirus free 'all because of PRAYERS'
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar Ujala

वुहान कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया के 26 देश इस खतरनाक विषाणु की चपेट में हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मौत का आंकड़ा 2,126 पहुंच गया है जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 75,600 है। सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई हैं। संक्रमित लोगों की संख्या भी चीन में ही सबसे अधिक है। चीन के बाहर इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या दस हो गई है। गुरुवार को चीन के हुबई प्रांत में वायरस की चपेट में आने वाले 349 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच पूर्वी एशिया के एकमात्र देश इंडोनेशिया में यह  खतरनाक और प्राणघातक वायरस एंट्री नहीं कर पाया है। इंडोनेशिया ने कोरोना फ्री होने का दावा किया है।


 

Indonesia claims to be coronavirus free 'all because of PRAYERS'
Coronavirus - फोटो : ANI

इंडोनेशिया में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जबकि इसके पड़ोसी देश मलेशिया और फिलीपींस में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के मामले सामने आए हैं। इंडोनेशिया में एयरपोर्ट पर लोगों की जांच की जा रही है। इस बीच इंडोनेशिया का कहना है कि उन्हें प्रार्थना की वजह से कोरोना से सुरक्षा मिली है, तभी कोरोना वायरस उनके देश में एंट्री नहीं कर पाया है।


 
Indonesia claims to be coronavirus free 'all because of PRAYERS'
कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव मामला केरल में मिला है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इंडोनेशिया की सरकार का कहना है कि उनके देश में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां एक भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं देखे गए हैं। जबकि दुनियाभर के देशों में पिछले साल दिसंबर से ही कोरोना वायरस की दहशत जारी है। यह ताज्जुब की बात है कि चीन के ही पड़ोसी देश इंडोनेशिया में कोरोना अभी तक एंट्री नहीं कर पाया है, जबकि यहां से हर महीने हजारों लोग चीन आते-जाते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indonesia claims to be coronavirus free 'all because of PRAYERS'
बीजिंग एयरपोर्ट पर मास्क पहने क्रू सदस्य। - फोटो : PTI

इंडोनेशिया पूर्वी एशिया का एकमात्र ऐसा देश है जो कोरोना फ्री है। जबकि सिंगापुर, जापान, थाइलैंड, दक्षिणी कोरिया, ताइवान और हांगकांग में इस वायरस ने पांव पसारे हैं।  इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री तरावन एगस पुटरान्टो का कहना है कि प्रार्थना की वजह से ही इंडोनेशिया कोरोना वायरस से फ्री है।

 

विज्ञापन
Indonesia claims to be coronavirus free 'all because of PRAYERS'
कोरोनावायरस के लक्षण - फोटो : Amar Ujala Graphics

इंडोनेशिया की जनसंख्या 26 करोड़ से ज्यादा है और यहां 87 फीसदी मुस्लिम आबादी है। जबकि दस फीसदी ईसाई और दो फीसदी हिंदू हैं। वैज्ञानिकों का भी कहना है कि इंडोनेशिया में इस वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed