होली खेलने के बाद शरीर में थकान और नींद आना स्वाभाविक है। कुछ लोगों की हालत तो ऐसे हो जाती है कि बिस्तर पर जाने के बाद उठने की हिम्मत ही नहीं होती है। शाम के समय में मित्रों और रिश्तेदारों के मिलने आने के समय आप खुद के एकदम सुस्त और बुझे-बुझे पाते हैं। लेकिन ये सब बातें पिछले साल की थीं, इस बार होली खेलने के बाद भी आप ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं। थकान और शरीर के टूटने जैसी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं, बस कुछ उपायों के प्रयोग में लाकर।
होली खेलने के बाद हो गई है शरीर में थकान, इन चीजों को खाने से मिलेगी तुरंत ऊर्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींबू पानी का करें सेवन
होली खेलकर नहाने के बाद शरीर में अगर सुस्ती महसूस हो रही हो तो एक गिलास नींबू पानी पी लें। आप चाहें तो नींबू पानी में चुटकी भर नमक और चीनी भी मिला सकते हैं। नमक और चीनी के मिलाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है जिससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके अलावा होली में भागदौड़ के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन होने का भी डर रहता है, इस स्थिति में भी नींबू पानी पीना आपके लिए फायदेमंद माना जाता है।
कॉफी या चाय
होली के बाद जब आप नहा लेते हैं तो शरीर रिलैक्स हो जाता है, ऐसे में नींद आना और थकान होना लाजमी है। यदि बिस्तर से आपका उठने का बिल्कुल भी मन न हो रहा हो तो आप एक कप कॉफी या चाय पी सकते हैं। कॉफी और चाय में कैफीन पाई जाती है जो नींद और थकान को दूर करने में आपकी मदद कर सकती है। थकान को दूर करने में ब्लैक कॉफी को ज्यादा कारगर माना जाता है।
तरबूज और केला जैसे फल खाएं
होली खेलने के बाद आप फलों का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी विशेषकर तरबूज और केला। तरबूज में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर को हाइड्रेट रहता है। वहीं केला में विटामिन बी, फाइबर और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त होता है। इन फलों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
प्रोटीन युक्त हल्का नाश्ता करें
शरीरिक को ऊर्जा दिलाने के लिए होली खेलने के बाद प्रोटीन से भरपूर नाश्ता कर सकते हैं। इसके लिए आप अंकुरित अनाज, दूध-दही भी ले सकते हैं। प्रोटीन व फाइबर युक्त नाश्ता करने से न सिर्फ आपकी थकावट दूर होगी साथ ही शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण भी प्राप्त हो सकेगा।