सब्सक्राइब करें

Health News: गर्मियों में क्यों खाना चाहिए जामुन? जानें किन लोगों के लिए है सबसे फायदेमंद

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 19 May 2026 04:52 PM IST
सार

Jamun Khane Ke Fayde: गर्मी के मौसम में जामुन मिलने लगते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे, कि इनका सेवन किन लोगों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है। 

विज्ञापन
Java Plum is beneficial for these people jamun khane ke fayde
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : AI
Jamun Khane Ke Fayde: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में जामुन नजर आने लगते हैं। स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा यह फल सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। जामुन में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।


इसलिए गर्मियों में इस मौसमी फल को डाइट में शामिल करना सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। बहुत से लोगों को ये जानकारी नहीं है कि ये फल किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यहां इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताएंगे।

 
Trending Videos
Java Plum is beneficial for these people jamun khane ke fayde
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : Freepik.com
जिनको डायबिटीज है

जामुन को डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभकारी फल माना जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। खासतौर पर जामुन के बीजों का पाउडर पारंपरिक रूप से शुगर कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नियमित और सीमित मात्रा में जामुन खाने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Java Plum is beneficial for these people jamun khane ke fayde
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : Freepik.com
जिनका पाचन तंत्र खराब है

जामुन पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में जामुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में इसका सेवन पेट को ठंडक भी देता है।

 
Java Plum is beneficial for these people jamun khane ke fayde
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : freepik.com
जिनकी इम्यूनिटी वीक है

जामुन में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक होता है।

 
विज्ञापन
Java Plum is beneficial for these people jamun khane ke fayde
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन - फोटो : Adobe Stock Photos
जिन्हें लू जल्दी लगती है

गर्मी के मौसम में जामुन शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है। तेज गर्मी और लू के असर को कम करने में यह मददगार माना जाता है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायक होता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed