फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kader Khan Death: किस बीमारी के आगे जिदंगी की जंग हार गए कादर खान, जानिए क्या हैं लक्षण

Tue, 01 Jan 2019 02:00 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 01 Jan 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Kader khan death: Kader Khan was suffering from progressive supra nuclear palsy
kader khan

बॉलीवुड के बेहतरीन कॉमेडियन और एक्टर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। कादर लंबे समय से एक गंभीर बीमार से जूझ रहे थे। जिसका इलाज कनाडा के एक अस्पताल में चल रहा था। कादर खान को दर्शकों को हंसाना और रूलाना बखूबी आता था। बता दें, कादर खान प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर नाम की एक गंभीर बीमार से जूझ रहे थे।उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था।जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। लगभग 300 फिल्मों में काम कर चुके कादर खान लंबे समय से कनाडा में अपने बेटे के साथ रह रहे थे। आइए जानते हैं आखिर क्या होती है ये बीमारी और क्या है इसके लक्षण।

Kader khan death: Kader Khan was suffering from progressive supra nuclear palsy
kader khan
क्या है ये बीमारी
कादर खान पीएसपी यानी प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी से पीड़ित थे, यह एक असामान्य मस्तिष्क विकार है जिसकी वजह से चलने, बोलने, निगलने, देखने और सोचने की क्षमता कम या खत्म हो जाती है। यह डिसऑर्डर मस्तिष्क में नर्व सेल्स के नष्ट होने के कारण होता है।
 
Kader khan death: Kader Khan was suffering from progressive supra nuclear palsy
kader khan
प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी के लक्षण:

चलते-फिरते शरीर में कंपन- इस बीमारी के शुरुआती लक्षण यह है कि व्यक्ति ठीक से चल-फिर नहीं पाता। जिसकी वजह से उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आंख की रोशनी हो जाती है कम- इस बीमारी के दौरान आंख की रोशनी कम होने लगती है। सिर्फ इतना ही नहीं आपको दूर की चीज दिखनी बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kader khan death: Kader Khan was suffering from progressive supra nuclear palsy
Kader Khan - फोटो : File Photo
लक्षण-
अवसाद होना-इस बीमारी के दौरान व्यक्ति को अवसाद भी घेरने लगता है।

बोलने और सुनने में दिक्कत होना- इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को बोलने और सुनने में दिक्कत महसूस होती है। 
विज्ञापन
Kader khan death: Kader Khan was suffering from progressive supra nuclear palsy
Kader Khan
लक्षण-

तेज रोशनी से दिक्कत होना- 
इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति तेज रोशनी सहन नहीं कर पाता। 

नींद नहीं आना-इस बीमारी में रोगी को नींद नहीं आती है। 

दिमाग को क्षति-इस बीमारी के दौरान व्यक्ति डिमेंशिया का भी शिकार हो सकता है, दिमाग में हानि के लक्षण, याददाश्त से जुड़ी दिक्कत, रोजमर्रा के काम में दिक्कत, अल्जाइमर की दिक्कत हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed